फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Mehndi: पैरों की ये मेहंदी डिजाइन बनाएगी आपके लुक को और भी खास, डालें एक नजर

Wed, 06 Aug 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 06 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design: यदि आप रक्षाबंधन के मौके पर अपने पैरों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design Try These pero ki mehndi design
पैरों की ये मेहंदी डिजाइन बनाएगी आपके लुक को और भी खास - फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design: राखी का दिन महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये दिन बहनों के प्यार और मजबूत रिश्ते को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन के लिए महिलाएं पहले से खूब तैयारी करती हैं। ये दिन महिलाओं के सजने-संवरने का दिन भी होता है।


अब बात जब सजने की हो रही है तो मेहंदी लगाना तो बनता है। इसी के चलते हम आपको पैरों के लिए खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। दरअसल, पैरों की मेहंदी की डिजाइन जल्दी आपको कहीं मिलेगी नहीं। इसलिए आप इस लेख से डिजाइन को सेव करके रख लें। मेहंदी की ये डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करेंगी। 
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design Try These pero ki mehndi design
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

पहली डिजाइन पर नजर डालें, तो ऐसी डिजाइन आपके पैरों को खूबसूरत बढ़ाने का काम करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पैरों की उंगलियों में मेहंदी लगाएं। इसके साथ-साथ पैरों के बीचों-बीच गोला बनाकर उसमें डिजाइन बनाएं। इसके बीच में आपको फूल-पत्ती बनानी है। ये डिजाइन देखने में कमाल की लगेगी। 
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design Try These pero ki mehndi design
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

ऊपर जैसी डिजाइन अगर आपको हल्की लग रही है तो आप उस डिजाइन को थोड़ा और घना बना सकते हैं। इसके लिए पायल वाली जगह पर भी बारीक बेल बनाएं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी डिजाइन आप खुद भी आसानी से अपने पैरों में लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design Try These pero ki mehndi design
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

बीच में गोले वाली डिजाइन आप नहीं बनाना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको पायल वाली जगह पर खूबसूरत सी बेल बनानी है। इसके अलावा आपको पैरों के किनारे-किनारे पैरों में बेल लगानी है। किनारे वाली बेल को लगाते समय ध्यान रखें कि इसे एकदम पतला न रखें।
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design Try These pero ki mehndi design
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

इस तरह की पारंपरिक डिजाइन भी आप अपने पैरों में लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस डिजाइन को भी बड़ी ही आसानी से पैरों पर अप्लाई किया जा सकता है। इस डिजाइन के साथ पैरों के नाखूनों में नेल पॉलिश अवश्य लगाएं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed