फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Blouse Designs: 2025 की टॉप ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स, जो सिंपल साड़ी को भी बना देंगी सुपर स्टाइलिश

Wed, 01 Oct 2025 02:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 02:51 PM IST
सार

Trendy Blouse Designs For Karwa Chauth 2025: आज-कल सिंपल साड़ी के साथ खास डिजाइन के ब्लाउज पहनने का ट्रेंड है। ऐसे में यहां हम आपको लेटेस्ट और ट्रेंडी ब्लाउज के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
latest designs of trendy blouse for karwa chauth for simple saree look
2025 की टॉप ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स जो सिंपल साड़ी को भी बना देंगी सुपर स्टाइलिश - फोटो : instagram

Trendy Blouse Designs For Karwa Chauth 2025: आजकल फैशन की दुनिया में पारंपरिक पहनावे को मॉडर्न टच देना बहुत आम हो गया है। खासकर जब बात साड़ी की हो, तो सिंपल साड़ी को भी स्टाइलिश लुक देने के लिए ब्लाउज का डिजाइन बेहद अहम भूमिका निभाता है। हाल के ट्रेंड्स में देखा गया है कि महिलाएं सिंपल साड़ी के साथ यूनिक और बोल्ड ब्लाउज डिजाइनों को चुन रही हैं, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक और ट्रेंडी नजर आता है।



चाहे त्योहार हो, शादी-पार्टी या कोई फैमिली फंक्शन, सिर्फ एक शानदार ब्लाउज पूरे आउटफिट की शान बढ़ा सकता है। अगर आप भी करवा चौथ, दिवाली या किसी खास मौके पर हटके दिखना चाहती हैं, तो आपको ब्लाउज डिज़ाइन पर खास ध्यान देना चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट और खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइनों के बारे में बताएंगे, जो सिंपल साड़ी के साथ पहनने पर भी आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक देंगे।

latest designs of trendy blouse for karwa chauth for simple saree look
पहली डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

ब्लाउज का ये डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी कमाल का लगेगा। इसे बनवाते समय टेलर भैया को बताएं कि इसमें फ्रंट में आपको डीप नेक चाहिए। इसकी आस्तीन कोहनी तक होनी चाहिए और आस्तीन के किनारों पर लटकन अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

latest designs of trendy blouse for karwa chauth for simple saree look
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। ये डिजाइन देखने में तो सिंपल है, लेकिन इसमें आगे की तरफ जो कट लगा है, उससे इसका लुक अच्छा दिख रहा है। ऐसे ब्लाउज के लिए आपको बोटनेक ब्लाउज बनवाना है और उसके बीच में फ्रंट की तरफ ऐसा गोल कट लगवाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest designs of trendy blouse for karwa chauth for simple saree look
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह के ब्लाउज को बनवाने के लिए आपको वायर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए किसी स्पेशलिस्ट के पास ही जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये ब्लाउज थोड़ा सा भी ढीला हुआ तो आपका पूरा लुक बदल सकता है। इसके साथ आपको गले में कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
latest designs of trendy blouse for karwa chauth for simple saree look
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

आजकल क्रोशिया वाले आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ आप सिंपल सी साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ये काफी कंर्फटेबल भी होते हैं, और इसमें लुक भी अच्छा दिखता है। ये ब्लाउज बनवा रही हैं तो इसे स्लीवलेस ही रखें, उसी से आपका लुक अच्छा और ग्लैमरस दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed