{"_id":"68be709beca553331e0ff844","slug":"latest-gold-necklace-collection-sone-ka-haar-new-designs-new-trends-photos-2025-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Necklace Collection: पुरानी डिजाइनों को भूल जाइए, ये हैं 2025 के सबसे नए और खूबसूरत सोने के हार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Gold Necklace Collection: पुरानी डिजाइनों को भूल जाइए, ये हैं 2025 के सबसे नए और खूबसूरत सोने के हार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:04 PM IST
सार
Latest Gold Necklace Collection Image: कुछ ही समय में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप अगर गोल्ड का हार खरीदना चाहते हैं तो अभी से उसकी डिजाइन सेव करके रख लें।
विज्ञापन
1 of 7
पुरानी डिजाइनों को भूल जाइए, ये हैं 2025 के सबसे नए और खूबसूरत सोने के हार
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Latest Gold Necklace Collection Image: पितृ पक्ष के समापन के बाद से ही त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई अपनी तैयारियों में जुटा रहता है। चाहे बात कपड़ों की हो, मेकअप की हो या फिर ज्वेलरी की, हर कोई शॉपिंग से पहले खूब सोच-विचार करता है। खासकर महिलाएं सोने के गहनों को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं, और सबसे ज्यादा ध्यान जाता है एक सुंदर और आकर्षक हार पर।
अगर आप भी इस सीजन में सोने का हार खरीदने की सोच रही हैं, तो अभी से उसकी डिजाइन चुनकर रखना समझदारी होगी। ट्रेंड हर साल बदलते हैं, और आजकल के लेटेस्ट डिजाइन्स में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिलता है। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं सोने के हार के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कलेक्शन, जिन्हें देखकर आप अपने लिए परफेक्ट डिजाइन चुन सकती हैं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं हम इस पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी पर, तो दक्षिण भारत की पहचान कही जाने वाली टेंपल ज्वेलरी आप इस बार तैयार करा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए आपका बजट अच्छा खासा होना चाहिए। क्योंकि ये काफी ठोस होती है। देखने में ये टेंपल ज्वेलरी बेहद ही कमाल की लगती है। इसे शादी-विवाह में भी पहना जा सकता है।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
यदि ज्यादा हैवी टेंपल ज्वेलरी बनवाने की चाह नहीं है तो इस तरह का लक्ष्मी हार तैयार कराएं। ऐसा लक्ष्मी हार देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे बनारसी साड़ी के साथ पहनकर आप अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। बनारसी के साथ-साथ नॉर्मल सााड़ी भी इस खूबसूरत से हार के साथ कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
इस तरह की डिजाइन महिलाओं को बेहद खूबसूरत लगती है। ये सोने के हार की पारंपरिक डिजाइन है, जिसे शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ में भी महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। ऐसी डिजाइन 10-15 ग्राम सोने में आसानी से बन जाएगी। इसलिए आप इसका चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : Adobe stock
चौथी डिजाइन
कुछ अलग हटकर डिजाइन बनवानी है तो ये एक अच्छा विकल्प है। ऐसी जालीदार डिजाइन बनवाने में आपको मेकिंग चार्ज भी काफी ज्यादा देना पड़ेगा, लेकिन जब इसे पहना जाएगा, तो खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। ऐसे में ऐसी कलरफुल वाली अलग डिजाइन का चयन करें और फिर अपना लुक बदल लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।