फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaleera Design: दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे कलीरे, बॉलीवुड ब्राइड्स के लुक पर डालें नजर

Thu, 23 Jan 2025 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 23 Jan 2025 04:43 PM IST
सार

यदि आप अपनी शादी के लिए कलीरे खरीदने का सोच रही हैं तो आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी के कलीरों से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
latest Kaleera Design inspired by bollywood actress alia bhatt to kiara advani
ब्राइडल लुक की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे कलीरे - फोटो : instagram

Kaleera Design: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन काफी खास होता है, क्योंकि जब लड़की दुल्हन बनकर वरमाला के लिए आती है, तो हर किसी की नजर उन्हीं पर होती है। ऐसे में अपने ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से लहंगा, मेकअप और ज्वेलरी का चयन करती हैं। इसके अलावा एक और ऐसी चीज है, जिसे तैयार करवाते वक्त दुल्हनें काफी सोचती हैं।



हम बात कर रहे हैं कलीरे की। कलीरे केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि ये शादी की रस्मों और दुल्हन की जिंदगी में एक गहरी भावना और परंपरा को दर्शाते हैं। आजकल पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण इन्हें और भी खास बना देता है। ये पंजाबी और उत्तर भारतीय शादियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

यदि आप भी कलीरे खरीदने या बनवाने का सोच रही हैं, तो कुछ बॉलीवुड की एक्ट्रेस के कलीरों पर नजर डालें। इन अभिनेत्रियों ने कलीरे बनवाते समय काफी ध्यान रखा है। 

latest Kaleera Design inspired by bollywood actress alia bhatt to kiara advani
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया भट्ट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी। अपनी साड़ी में उन्होंने लहंगे की जगह साड़ी पहनी। हाथों में खूबसूरत कस्टमाइज्ड कलीरे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। इन गोल्डन रंग के कलीरों में बादल, लहरें, तारे, सूरज, सूरजमुखी, प्यार के कबूतर, और अनंत (इनफ़िनिटी) जैसी आकृतियां थीं। अनंत, रणबीर कपूर का पसंदीदा प्रतीक है। 

latest Kaleera Design inspired by bollywood actress alia bhatt to kiara advani
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल कलीरे को डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किया था। इसमें में परिणीति और राघव की लव स्टोरी के एलिमेंट्स थे, जिसमें उनके शुरुआती दिनों की मुलाकात से लेकर, उनके नाम के शुरुआती अक्षर तक शामिल थे। बात करें कि कलीरे में क्या-क्या था तो इन आकारों में एक ओंकार, कॉफी मग, कपकेक, पंजाब माइलस्टोन और एक टेलीफोन बूथ शामिल हैं। इन यूनिक कलीरों की फोटोज में पियानो की चाबियां, विंटेज ग्रामोफोन को भी साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest Kaleera Design inspired by bollywood actress alia bhatt to kiara advani
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ

कैटरीना ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। अपनी शादी में एक्ट्रेस ने जो कलीरे पहने थे। बर्ड चार्म के अलावा इन इन कलीरों में हिंदू धर्म और बाइबल से जुड़े शब्द लिखे थे। कटरीना के कलीरों में लटके सिक्कों पर जहां एक तरफ बाइबल से लिए गए दो खास शब्द Cleo और Elysian लिखे थे, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें 'ॐ' लिखवाया था।

विज्ञापन
latest Kaleera Design inspired by bollywood actress alia bhatt to kiara advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस के कलीरों में उनका और सिद्धार्थ के नाम का पहला अक्षर लिखा था। इसके अलावा कियारा आडवाणी के कलीरे चांद और तारों से सजे थे। इन कलीरों में कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ी कई खास बातें शामिल थीं। इन कियारा के कलीरों को भी मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। उनके कलीरे में चांद सितारों के बीच कियारा ने अपने पालतू पेट को इसमें याद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed