फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharara-Crop Top Trend: शरारा के साथ क्राॅप टाॅप का फैशन है ट्रेंड में, ये स्टाइल आपको देगा सबसे अलग लुक

Thu, 09 Dec 2021 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Dec 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Latest Sharara Fashion Crop top with Sharara Look in Trend
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

इन दिनों इंडो वेस्टर्न का ट्रेंड चल रहा है। हर तरह के पारंपरिक लिबास को मॉडर्न टच देने के लिए उसमें एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। साड़ी से सूट और लहंगे से शरारा तक हर आउटफिट में अपने आप को दूसरों से बिल्कुल अलग लुक देने के लिए उसमें कुछ ऐसे ट्रिक्स को एड किया जाता है, जो न केवल आउटफिट को एक नया परिधान बना देते हैं, बल्कि स्टाइलिश लुक भी देते हैं। शिल्पा का इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक हो या जैकलीन का अपनी वेस्टर्न ड्रेस में यूनिक स्टाइल, बाॅलीवुड हसीनाएं नया लुक क्रिएट करती नजर आ जाती हैं। अगर आप भी अपने कपड़ों से नया लुक चाहते हैं या अपना खुद का स्टाइलिश आउटफिट बनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं से टिप्स ले सकते हैं। हाल ही माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन और कियारा आडवाणी को ऐसे परिधान में देखा गया जो पारंपरिक तो हैं लेकिन उसका लुक एकदम माॅर्डन और स्टाइलिश आ रहा है। उनकी यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल से आप भी इंप्रेस हो जाएंगे। एक जमाने में शरारा -गरारा जैसी ड्रेस को कुर्ता के साथ पेयर किया जाता था, लेकिन इन एक्ट्रेस ने शरारा को स्टाइलिश क्राॅप टाॅप, पेपलम टाॅप आदि के साथ पेयर करके नया फैशन स्टाइल बना दिया। लोगों को ये ड्रेसिंग स्टाइल पसंद भी आ रहा है। आइए देखते हैं अभिनेत्रियों का यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल, जिन्होंने शरारा को दिया मार्डन टच।

Latest Sharara Fashion Crop top with Sharara Look in Trend
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon

अभी हाल ही में रवीना टंडन के इस लुक और आउटफिट ने सबको चौंका दिया। एक्ट्रेस का ये ड्रेसिंग स्टाइल फैशनेबल और कंफर्टेबल दोनों ही है। रवीना टंडन ने काले रंग के सिंपल शरारा के साथ मैचिंग रंग में क्राॅप टाॅप पेयर किया है। वहीं उसके साथ शॉर्ट जैकेट को भी टीम अप किया है, जिसमें उनका लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है। 

Latest Sharara Fashion Crop top with Sharara Look in Trend
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon

वैसे ये पहली बार नहीं है जब रवीना ने अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा हो। इसके पहले रवीना ने पीले रंग के प्लाजो के साथ पर क्राॅप टाॅप को पेयर किया और साथ ही मैचिंग क्रेप पहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Sharara Fashion Crop top with Sharara Look in Trend
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

वैसे रवीना के अलावा कियारा आडवाणी को भी ऐसे ही आर्ड सेट में देखा जा चुका है। तस्वीर में देख सकते हैं कि कियारा ने शरारा के साथ ब्लाउज को पेयर किया है।  कियारा मे डार्क मैरून रंग का शरारा और स्ट्रैपी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहन रखा है। वहीं दुपट्टा को ऐसे कैरी किया हुआ है, जो उनको साड़ी स्टाइल लुक दे रहा है।

विज्ञापन
Latest Sharara Fashion Crop top with Sharara Look in Trend
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित को भी यूनिक ड्रेस पहने कई बार स्पाॅट किया गया। माधुरी प्लाजो पैंट्स के साथ क्राॅप टाॅप और क्रेप पहनकर एक रिएलिटी शो में शामिल हुईं थीं। उनका ये स्टाइल और लुक फैंस ने बहुत पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed