टॉप मॉडल और अभिनेत्री लीसा हेडन ने बेबी बंप दिखाती हुई बीच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। लीसा इन तस्वीरों में इतनी खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की है। लीसा हमेशा से बोल्ड अभिनेत्रियों को गिनती में आती हैं और इससे पहले भी वे सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए लीसा की बेहद खास तस्वीरें।
लीसा हेडन ने बिकिनी में पोस्ट की बेबी बंप की तस्वीरें, लग रही हैं बेहद आकर्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लीसा का लुक
लीसा ने नारंगी रंग की बिकिनी पहनी है, जो कि उनपर बहुत अच्छी लग रही है। बिकिनी में ब्रालेट को नेक से सहारा दिया हुआ है। क्रॉस पैर्टन में डोरी गले से जुड़ी हुई है। सिर पर क्रीम कलर की गोल टोपी पहनी हुई है। जिसपर आगे की तरफ काले रंग का लोगो है। लीसा ने बालों को खोल रखा है।
फिटनेस का रख रही हैं ख्याल
लीसा और डिनो लालवानी इन दिनों अपने तीसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले लीसा एक लड़के और लड़की को जन्म दे चुकी हैं। लीसा अपनी फिटनेस का विशेष ख्याल रख रही हैं जो कि उनकी तस्वीरों में साफ झलक रहा है। इससे पहले भी लीसा ने दोनों बच्चों के जन्म के समय अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखा था।
नरगिस फाखरी ने की है पैरों की तारीफ
लीसा अपनी लंबाई के कारण वैसे ही चर्चा में रहती हैं। इन तस्वीरों में भी लीसा बेहद लंबी और दिलकश लग रही हैं। उनके पैर एकदम सही आकार में दिखाई दे रहे हैं। जिस पर नरगिस फाखरी ने उनके पैरों की खूब तारीफ की है। वहीं प्रशंसकों ने लीसा से यह तक पूछ डाला है कि क्या वे हर साल बच्चे पैदा करेंगी। इस पर लीसा ने कहा है कि हां, ऐसा ही कुछ है।
पति ने निकाली है तस्वीर
लीसा बीच फोटोग्राफी की हमेशा से शौकीन रही हैं और इस बात का ख्याल डिनो को भी रहता है। यह तस्वीर डिनो ने ही निकाली है जो कि लीसा ने अपने कैप्शन में भी लिखा है। लीसा के चेहरे पर मातृत्व का निखार अलग ही नजर आ रहा है जिसके आगे सारा मेकअप भी फेल है। जल्द ही लीसा तीसरी बार मां बनेंगी।