Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
lohri 2022 fashion makeup outfit tips for new bride to look stunning in first lohri
{"_id":"61dd5bbdcc25033c521ac12f","slug":"lohri-2022-fashion-makeup-outfit-tips-for-new-bride-to-look-stunning-in-first-lohri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2022: ससुराल में है पहली लोहड़ी तो कुछ यूं हो जाएं तैयार, ठहर जाएंगी सबकी निगाहें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2022: ससुराल में है पहली लोहड़ी तो कुछ यूं हो जाएं तैयार, ठहर जाएंगी सबकी निगाहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lohri 2022 fashion
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां पूरे जोरों के साथ होती है। नई फसल के मौसम के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को मनाते हैं। जिसमे ढेर सारे लोग इकट्ठा होकर रात में इस त्योहार को धूम-धाम के साथ मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार परिवार में नए सदस्य के लिए बेहद खास होता है। फिर वो चाहे नई बहू हो या फिर नवजात शिशु। सब इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि पहली लोहड़ी यादगार रहे।
2 of 5
lohri 2022 fashion
- फोटो : instagram
नई नवेली दुल्हन को इस दिन परिवार के सभी सदस्यों से मिलवाते हैं। साथ ही नवविवाहित जोड़ा इस दिन एक दूसरे से मेल खाते हुए कपड़े पहनते हैं। इस खास मौके पर नई नवेली दुल्हन को चमकदार कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही चूड़ी, मेहंदी के साथ ही चोटी में नया परांदा भी लगाया जाता है।
3 of 5
lohri 2022
- फोटो : instagram
पहली लोहड़ी मनाने वाली हैं तो सबसे पहले अपने लिए बेहतरीन कप़ड़े का चुनाव करें। जिसमे शरारा सेट से लेकर पटियाला सलवार कमीज तक हो सकता है। या फिर आप चाहें तो कुर्ते के साथ स्कर्ट को चुनें। ये ट्रेडिशनल होने के साथ ही खूबसूरत लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lohri 2022 fashion
- फोटो : instagram
अपने आउटफिट से मैच करता हेयरस्टाइल चुनें। अगर आप बालों को करीने से बांधकर रखना चाहती हैं तो उसमे नया परांदा लगाएं। ये बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देगा। या फिर आप स्लीक लो बन भी ट्राई कर सकती हैं। साथ में मांगटीका के साथ इसे एक्सेसराइज करें। ये आपके पूरे लुक को शानदार बनाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
lohri 2022 fashion
- फोटो : instagram
कपड़ों के हिसाब से सही ज्वैलरी का चुनाव करें। आप चाहें तो केवल चांदबाली के साथ आउटफिट को मैच करें। या फिर आजकल ट्रेंड में चोकर नेकपीस हैं। जिन्हें पहन आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही बिना झिझक हैवी मेकअप ट्राई करें। पिंक रोजी चिक्स के साथ गोल्डन ग्लिटर की मदद से परफेक्ट लुक दें। वहीं ट्रेंड के हिसाब से न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव करें। कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से पहली लोहड़ी पर सबसे खूबसूरत नजर आएंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।