{"_id":"61d81d49b953d65cc356b42b","slug":"lohri-2022-get-ready-with-velvet-kurta-like-bollywood-actress-in-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2022: लोहड़ी पर होना है तैयार तो वेलवेट कुर्ता है बेस्ट, ठंड से भी होगी बचत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2022: लोहड़ी पर होना है तैयार तो वेलवेट कुर्ता है बेस्ट, ठंड से भी होगी बचत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lohri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोहड़ी का त्योहार नजदीक है। ऐसे में लोगों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। लोहड़ी के मौके पर सबसे खूबसूरत दिखने की चाह है तो इस बार कुछ हटके ट्राई करें। वैसे तो महिलाएं तैयार होने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। वहीं बात जब त्योहारों की हो तो सारे काम के बाद खुद को अच्छे से संवारना चाहती हैं। मिलजुल कर मनाए जाने वाले त्योहार लोहड़ी पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं। साथ ही ठंड से भी बचना है तो इस बार वेलवेट के कुर्ते ट्राई कर सकती हैं। वैसे भी इन दिनों वेलवेट फैब्रिक काफी ट्रेंड में है। जिसे बीटाउन एक्ट्रेसेज भी काफी पसंद कर रही हैं। तो चलिए जानें किस तरह से वेलवेट के कुर्ते को स्टाइल किया जा सकता है।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
मोनोक्रोम लुक लगेगा जबरदस्त
अगर आप ऊपर से नीचे एक ही कलर पहनना पसंद करती हैं तो दीपिका पादुकोण की तरह मस्टर्ड कलर अपने लिए चुनें। वेलवेट से बने इस खूबसूरत कुर्ते के साथ सलवार मैच किया गया है। जो आपको ठंड में बचाने में काफी मदद करेगा। वहीं इसे हर साइज की महिलाएं आसानी से पहन सकेंगी।
3 of 5
velvet kurta
- फोटो : instagram
सारा अली खान की तरह आप चाहें तो वेलवेट के कुर्ते के साथ पलाजो पैंट्स को बनवा सकती हैं। प्लेन कुर्ते और पायजामे पर गोल्डन एंब्रायडरी परफेक्ट दिख रही है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। वहीं आप चाहें तो इस सिंपल से कु्र्ते के साथ हैवी गोल्ड ईयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। वहीं कुर्ते की हाई नेकलाइन काफी अट्रैक्टिव दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
velvet kurta
- फोटो : instagram
वेलवेट का फैशन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। एथिनिक के साथ ही वेस्टर्न वियर में भी लड़कियां इसे खूब पसंद कर रही हैं। सर्दियों के मौसम में आप चाहें तो सारा अली खान की तरह कंट्रास्ट कलर का कुर्ता भी ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन कलर के साथ गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत है। जिसे कोई भी महिला ट्राई कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
अगर आप कंफर्ट और स्टाइल को ज्यादा तवज्जो देती हैं तो इस लोहड़ी कफ्तान ट्राई करें। वेलवेट के बने कफ्तान आपको आकर्षक लुक देने के साथ ही आरामदायक भी लगेंगे। मैचिंग ज्वैलरी के साथ इन कफ्तान को ट्राई किया जा सकता है। जो लोहड़ी के त्योहार पर आपको बिल्कुल हटके लुक देगा। वहीं ठंड के मौसम में आप स्टाइल के साथ ही सर्दी से भी बची रहेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।