Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Lohri 2024 trendy Punjabi suit for lohri festival inspired by Shehnaaz gill to sonam bajwa
{"_id":"6597af01b82d59c9ff020ed0","slug":"lohri-2024-trendy-punjabi-suit-for-lohri-festival-inspired-by-shehnaaz-gill-to-sonam-bajwa-2024-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2024: लोहड़ी के त्योहार पर पहनें ऐसे सूट, दिखेंगी बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2024: लोहड़ी के त्योहार पर पहनें ऐसे सूट, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
Lohri 2024: पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसी के चलते इस साल लोहड़ी 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है।
मान्यता है कि इस दिन लोग सूर्य देव और अग्नि देव का आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान लोग पारंपरिक तरीके से तैयार होते हैं और लोहड़ी की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं की बात करें तो वो ज्यादातर महिलाएं लोहड़ी के दिन सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट बनवाने का सोच रहीं हैं तो हम आपको सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी त्योहार के दिन खूबसूरत दिख सकें।
2 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
शहनाज गिल का पहला लुक
अगर ये शादी के बाद आपकी पहली लोहड़ी है तो इस तरह का सलवार सूट पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस तरह का सूट नई दुल्हनों पर काफी अच्छा लगता है।
3 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
अगर आप लोहड़ी पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस तरह का वेलवेट फैब्रिक का सूट अपने लिए बनवा सकती हैं। ऐसा सूट पहनने से आपको सर्दी भी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
सरगुन मेहता का पहला लुक
इस तरह का कलरफुल अनारकली सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। आप इसके साथ हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके साथ ही कानों में झुमके आपके लुक में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न शरारा
अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न शरारा पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ चाहें तो एक दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।