{"_id":"659644dc8c46e4987b0d9d57","slug":"lohri-outfit-ideas-trendy-velvet-suit-designs-for-lohri-festival-2024-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी के लिए बेस्ट है वेलवेट का कुर्ता, यहां देखें क्या है आजकल चलन में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी के लिए बेस्ट है वेलवेट का कुर्ता, यहां देखें क्या है आजकल चलन में
Lohri Outfit Ideas: इस साल सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में इस साल लोहड़ी 13 जनवरी के बदले 14 जनवरी को है। ये त्योहार पंजाब और हरियाणा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दिन शाम के समय लोग बड़ी सारी लकड़ियों के साथ आग जलाते हैं और उसके चारों और परिक्रमा करते हैं। इसके साथ ही लोग आग के चारों और चक्कर लगाते हुए उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इस दिन महिलाएं और पुरुष पारंपरिक तरीकों से तैयार होते हैं।
पुरुषों के पास तो ज्यादा ऑप्शन नहीं होते लेकिन महिलाएं इस दिन तैयार होने के लिए कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा पहनने का सोच रहीं हैं, जिसे पहनकर आप खूबसूरत भी लगें और आपको ठंड भी ना लगे तो वेलवेट के सूट आपके लिए बेहतर विकल्प है।
2 of 7
Lohri Outfit Ideas
- फोटो : instagram
हरे रंग का कुर्ता
हरा रंग पूजा में पहनने के लिए वैसे भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस प्रिया वॉरियर के जैसा वेलवेट का कुर्ता अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। इस कुर्ते के साथ आप स्लीक स्टाइल में जूड़ा बना सकती हैं।
3 of 7
Lohri Outfit Ideas
- फोटो : instagram
लाल कुर्ता
इस तरह का लाल कुर्ता प्लाजो के साथ अगर आप पहनेंगी तो आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और आपका लुक भी काफी खूबसूरत दिखेगा। आप चाहें तो अभी से इसे तैयार करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Lohri Outfit Ideas
- फोटो : instagram
डीप पर्पल सूट
आप चाहें तो ऐसा डीप पर्पल रंग का वेलवेट फैब्रिक का सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ग्लैमरस लुक के लिए आप इस कुर्ते का गला आगे से थोड़ा डीप करा सकती हैं। इसकी स्लीव का डिजाइन भी अगर आप थोड़ा हटकर बनवाएंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Lohri Outfit Ideas
- फोटो : instagram
नई दुल्हन के लिए
अगर ये आपकी शादी के बाद पहली लोहड़ी है तो आप इस तरह का अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक में अनारकली सूट काफी खूबसूरत दिखता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।