{"_id":"6443c5281598fdd5b30f6eb8","slug":"maangtika-latest-design-letset-maangtika-design-take-tips-see-photos-2023-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maangtika Latest Design : आपके एथनिक लुक को और खूबसूरत बनाएंगे मांगटीका के ये लेटेस्ट डिजाइन, डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Maangtika Latest Design : आपके एथनिक लुक को और खूबसूरत बनाएंगे मांगटीका के ये लेटेस्ट डिजाइन, डालें एक नजर
Maangtika Latest Design : शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी चाहे किसी की हो उसमें हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। अपना आउटफिट सिलेक्ट करना तो आसान होता है, पर मुश्किल आती उसके साथ की एक्सेसरीज पसंद करने में। एथनिक के साथ की एक्सेसरीज की बात करें तो लंहगा और साड़ी के साथ मांगटीका काफी अच्छा लगता है।
आज के समय में मार्केट में कई पैटर्न और स्टाइल के मांगटीके आपको मिल जाएंगे जो काफी ट्रेंडिग भी होते हैं और जिन्हें आप अपने बजट में खरीद भी सकती हैं। मांगटीका लगाकर आप अपने पूरे लुक को बदल सकती हैं। अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि कैसे मांगटीका आज कल ट्रेंड में है तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। आज हम आपको एथनिक वियर के साथ पहनने वाले मांगटीका के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहें हैं, जिसे ट्राई करके आप भी खूबसूरत लग सकेंगी।
2 of 5
Maangtika Latest Design
- फोटो : instagram
शीश पट्टी के साथ मांगटीका
आज-कल ये काफी ट्रेंड में है। शीश पट्टी के साथ मांगटीका लड़कियों के ऊपर लगता भी काफी प्यारा है। मल्टी लेयर शीश पट्टी भी एथनिक वियर के साथ काफी अच्छी लगती है। चांद डिजाइन माथा पट्टी भी काफी अच्छी लगती है। अगर आप चाहें को लहंगे के साथ ये कैरी कर सकती हैं।
3 of 5
Maangtika Latest Design
- फोटो : instagram
ट्रेंड में है हैवी मांगटीका
अगर आप हल्के वर्क का आउटफिट पहन रहीं हैं तो हैवी मांगटीका कैरी कर सकती हैं। ये चांदबालियों के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इस तरह के हैवी मांगटीका हैवी इयररिंग्स के साथ ही परफेक्ट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Maangtika Latest Design
- फोटो : instagram
सिंपल मांगटीका
अगर आपका आउटफिट काफी हैवी है तो उसके साथ ऐसा हल्का मांगटीका आप कैरी कर सकती हैं। इस मांग टीके को इंडो-वेस्टर्न या सिंपल ड्रेसेज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Maangtika Latest Design
- फोटो : instagram
मांगटीका पहनते समय रखें इस बात का ध्यान
अगर आप मांगटीका कैरी कर रहीं हैं तो इसको अच्छे से पिन कर लें ताकि ये हिले नहीं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मांगटीका डांस करते वक्त काफी हिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।