Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Madhuri Dixit add glam with a shimmery sheer silver saree with a multicolor blouse for dance diwane dance diwane
{"_id":"602dec418ebc3ee93b724fcc","slug":"madhuri-dixit-add-glam-with-shimmery-sheer-silver-saree-with-multicolour-blouse-for-dance-diwane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितारों से सजी साड़ी को सबसे अलग अंदाज में पहनें दिखीं माधुरी दीक्षित, तस्वीरों पर से नजरें हटाना हो गया मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सितारों से सजी साड़ी को सबसे अलग अंदाज में पहनें दिखीं माधुरी दीक्षित, तस्वीरों पर से नजरें हटाना हो गया मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने लोग यूं ही नहीं है। हर बार वो कुछ ऐसे रूप में दिखती हैं कि बस लोग देखते रह जाते हैं। एक बार फिर माधुरी के हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। डांस रिएलिटी शो में जज के रूप में वो लगातार कहर ढाने वाले लुक में नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में जब वो सितारों से सजी साड़ी में दिखीं तो उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया।
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
दरअसल, माधुरी एक बार फिर से दर्शकों के बीच नजर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है। साथ ही माधुरी अपने लुक्स की तस्वीरें भी लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में माधुरी नजर आईं सितारों वाली चमचमाती छह गज की साड़ी में। जिसको उन्होंने बिल्कुल हटके स्टाइल में पहना था।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी ने सिल्वर रंग की हैवी सिकुइंस वर्क वाली साड़ी जिसके बॉर्डर लहरदार डिजाइन में था, पहना था। वहीं इस खूबसूरत साड़ी को माधुरी ने स्लीवलेस मल्टीकलर एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। जो उनकी साड़ी में रंग भरने का काम कर रहा था। वहीं इस साड़ी के साथ कानों में सिल्वर डैंगलर्स और हाथों में सिल्वर कड़े को पहने वो गजब ढा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी ने इस साड़ी को फ्लॉलेस बेस मेकअप, रोजी चिक्स, शाइनी हाईलाइटर के साथ पूरा किया था। साथ में डार्क मरून रंग की लिपस्टिक में माधुरी बला की खूबसूरत दिख रही हैं। जिसे देख एक बार में उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि इस तरह की शिमरी साड़ी जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, में बॉलीवुड की कई सारी हसीनाएं नजर आ चुकी हैं। लेकिन माधुरी की इस साड़ी की खासियत मल्टीकलर एंब्रायडरी वाला ब्लाउज है। जिसे देखने पर फ्लोरल सा एहसास होता है। जो उनके लुक को सबसे अलग बना रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।