फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों की ब्लू साड़ी के बाद अब माधुरी के इस साड़ी लुक ने किया फैंस को हैरान, खूब हो रही एक्ट्रेस की तारीफ

Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Black Saree Looks Stunning Check Out Pics And Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित का हर लुक अपने आप में फैशन है। माधुरी जिस भी तरह के परिधान पहनती हैं, लोग उसे पसंद करने लगते हैं। अतरंगी फैशन से अलग माधुरी दीक्षित के कपड़े, मेकअप और हेयरस्टाइल हमेशा ही ऐसे होते हैं, जिन्हें हर भारतीय महिला आसानी से कैरी कर सकती हैं। साड़ी हो, सूट हो या फिर भी वेस्टर्न आउटफिट, माधुरी सभी को बेहद सादगी पूर्ण तरीके से कैरी करती हैं। हालांकि सादगी के साथ ही माधुरी का लुक फैंस को माॅडर्न और ग्लैमरस लगता है। माधुरी का पारंपरिक लुक सबसे खूबसूरत लगता है। जब वह अपनी खूबसूरत सी साड़ी में लोगों के सामने जाती हैं तो फैंस ही नहीं सेलेब्रिटी भी उनके फैन हो जाते हैं। एक बार फिर माधुरी दीक्षित ने अपने इन्हीं कातिलाना लुक से लोगों को घायल कर दिया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख फैंस एक बार फिर उनकी दिलकश अदाओं और जबरदस्त ड्रेस सेलेक्शन पर फिदा हो गए हैं। इस बार माधुरी दीक्षित ने काले रंग की साड़ी पहनी है। आइये देखते हैं माधुरी दीक्षित का नया साड़ी लुक।

Madhuri Dixit Black Saree Looks Stunning Check Out Pics And Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने काले रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी का फैबरिक काफी पतला है। शीयर लुकिंग फैब्रिक से तैयार इस साड़ी में माधुरी दीक्षित कमाल लग रही हैं। माधुरी की साड़ी बेहद खूबसूरती से तैयार की गई है। साड़ी नेट के जैसी है, जिसमें स्पार्कली-शाइनी और शिमरी इफेक्ट क्रिएट किए गए हैं। 

Madhuri Dixit Black Saree Looks Stunning Check Out Pics And Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

तस्वीरों में देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित की ब्लैक साड़ी में किसी भी तरह की कोई हैवी एम्ब्रोइडरी नहीं है। साड़ी में प्लेन हेमलाइन के साथ प्लीट्स को कॉन्ट्रास्टिंग लुक दिया गया है। इस साड़ी में पल्लू पर धारीदार कढ़ाई की गई है और मनके से सजाया गया है। पल्लू की हेमलाइन में फेदर डीटेलिंग की गई है जो साड़ी को अलग लुक देने के साथ सेक्सी टच दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Black Saree Looks Stunning Check Out Pics And Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी की साड़ी को अगर आप ध्यान से देखें तो सफेद थ्रेड वर्क से साड़ी को तैयार किया गया है। इसके अलावा माधुरी के लुक को अधिक आकर्षक बना रहा है उनका कटआउट स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज। माधुरी के ब्लैक ब्लाउज में हॉल्टर नेकलाइन बनी है, जो उनके फिगर को ग्लैमरस टच दे रही है। डीप नेकलाइन ब्लाउज को स्क्वायर डिजाइन से हाईलाईट किया गया है। 

विज्ञापन
Madhuri Dixit Black Saree Looks Stunning Check Out Pics And Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

साड़ी की तरह ब्लाउज पर भी रेशम के धागों की कढ़ाई की गई है। माधुरी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड जूलरी कैरी की गई है। इसके अलावा माधुरी के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड टोन मेकअप कैरी करते हुए चीक्स पर ब्लशर का इस्तेमाल किया है और बालों को स्लीक लुक में खुला छोड़ रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed