फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: माधुरी के ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको ट्रेंडी लुक, आसानी से कर सकते हैं कैरी

Mon, 08 Nov 2021 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit blouse designs Gives modern look in traditional outfit
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित को लगभग हर कोई पसंद करता है। उनकी एक्टिंग के तो लोग फैन हैं हीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के दीवाने कम नहीं हैं। वहीं महिलाएं माधुरी के फैशन सेंस की फैन हैं। माधुरी अपन स्टाइल स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस के जरीए भारतीय नारी की छवि को दर्शाती हैं। इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि वह सिर्फ भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। बल्कि उनके वेस्टर्न आउटफिट में भी भारतीयता की छाप मिल ही जाती है। माधुरी का फैशन स्टाइल ऐसा है कि आम साधारण महिला भी उसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। माधुरी को टीवी पर अक्सर साड़ी या लहंगा में देखा जाता है। माधुरी के आउटफिट भले ही महंगे और डिजाइनर होते हों लेकिन उनके साड़ी, लहंगे के साथ के ब्लाउज स्टाइल आकर्षक होते हैं। उनके ब्लाउज डिजाइन के साथ आप कोई भी साड़ी पेयर करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ब्लाउज डिजाइन अधिक रिवीलिंग नहीं होते। ऐसे में किसी खास मौके पर माधुरी के ब्लाउज की डिजाइन को आप भी अपने पारंपरिक आउटफिट के साथ पेयर करके माॅडर्न और स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं। माधुरी का ब्लाउज डिजाइन कलेक्शन शानदार है। तो चलिए अगली स्लाइड्स में देखते हैं माधुरी दीक्षित के ब्लाउज डिजाइन, जिसे आप आसानी से कर सकती हैं काॅपी।

madhuri dixit blouse designs Gives modern look in traditional outfit
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी का ये ब्लाउज डिजाइन देखने में साधारण है लेकिन जब आप इसे पहनेंगी तो ये आपको भी माधुरी जैसा ही स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक देगा। वी नेक लाइन के साथ स्लीवलेस ब्लाउज आप साड़ी, लहंगा के साथ पहन सकती हैं। साड़ी पार्टी से लेकर पूजा पाठ तक किसी भी मौके के लिए ऐसा ब्लाउज डिजाइन आपको आकर्षक दिखने में मदद करेगा। 

madhuri dixit blouse designs Gives modern look in traditional outfit
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

किसी पार्टी के लिए तैयार होना हो तो माधुरी का ये ब्लाउज स्टाइल लजवाब है। आप अपनी किसी भी सिक्विंव साड़ी के साथ माधुरी के ब्लाउज डिजाइन को अपना सकते हैं। इस ब्लैक साड़ में माधुरी मे कटआफट स्लीव्स का ब्लाउज पेयर किया है। ब्लाउज में हाॅल्टर नेकलाइन दी गई है। डीप नेकलाइन को स्क्वायर डिजाइन से हाई लाइट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit blouse designs Gives modern look in traditional outfit
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी का ये ब्लाउज स्टाइल साड़ी, लहंगा या फिर शरारा के साथ भी अपनाया जा सकता है। ये पारंपरिक लुक को ग्लैमर्स और माॅडर्न टच देगा। फ्लोरल पैटर्न की कढ़ाई वाली साड़ी के साथ माधुरी में मैचिंग ब्लाउज पहना है। ब्लाउज के स्टाइल की बात करें तो स्ट्रैपी ब्लाउज में माधुरी का लुक स्टाइलिश दिख रहा है। 

विज्ञापन
madhuri dixit blouse designs Gives modern look in traditional outfit
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit

साड़ी पर डिफरेंट लुक चाहिए तो माधुरी का ये नीले रंग का ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। उनका ये ब्लाउज स्टाइल यूनिक है। माधुरी ने ऐंजल स्लीव्स वाले रफल पैटर्न ब्लाउज को पहना है। खूबसूरत नेकलाइन और स्लीव्स डिजाइन माधुरी को ग्रेस और एलिग्रेंसफुल लुक दे रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed