फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर माधुरी दीक्षित के हुस्न ने लूटा फैंस का दिल, दुपट्टा लहराया तो लोगों ने किया ये कमेंट

Tue, 06 Apr 2021 05:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 06 Apr 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit in yellow sharara set for dance reality show looking gorgeous
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित जब भी पर्दे पर होती हैं तो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो ही जाती हैं। इन दिनों डांस शो के मंच पर उनका जलवा फैंस को घायल कर रहा है। यहीं नहीं मिसेज नेने अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं। जिसे देख कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। 

madhuri dixit in yellow sharara set for dance reality show looking gorgeous
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

यहीं नहीं माधुरी का फैशन स्टाइल और एलिगेंस इतना गजब का है कि वो हर बार नई हसीनाओं को भी टक्कर देने में कामयाब रहती हैं। तभी तो जब वो पीले रंग के सनशाइन शरारे के साथ दुपट्टा लहराते दिखीं तो फैंस तो बेकाबू हो गए और खूबसूरती की देवी जैसे कमेंट करने लगे। बीते दिनों पति के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गईं माधुरी वहां से लौटते ही सीधा काम करते नजर आईं और उनका ये नया लुक वायरल हो गया। 

madhuri dixit in yellow sharara set for dance reality show looking gorgeous
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

पीले रंग के गरारा सेट में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनका ये गरारा भी काफी शानदार था। स्लीवलेस और स्केवअर नेकलाइन वाले कुर्ते के साथ प्लीट्स वाली स्कर्ट जोड़ी गई है। जिस पर मिरर और धागे का वर्क किया गया है। वहीं इस गरारे के साथ सफेद रंग की नेट की चुनरी गजब ढा रही है। वहीं चुनरी पर भी धागों और मिरर का काम किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit in yellow sharara set for dance reality show looking gorgeous
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी का ये गरारा डिजाइनर तमन्ना पंजाबी कपूर ने डिजाइन किया है। जिसे मिसेज नेने हमेशा की तरह मॉव लिप कलर, ब्राउन कोहल आईज, खुले बाल और हैवी नेकपीस के साथ मैच किए दिखीं। माधुरी ने इस गरारे के साथ ग्रीन कुंदन का सेट पहना था। वहीं उनकी प्यारी सी स्माइल किसी भी दीवाना बनाने के लिए थी। 

विज्ञापन
madhuri dixit in yellow sharara set for dance reality show looking gorgeous
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

माधुरी बीते दिनों अपने पति के साथ मालदीव वेकेशन के लिए गई थीं। जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमे वो एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed