फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती देख गिरे-गिरे जा रहे फैंस, लहंगे में दे रहीं नईं हसीनाओं को टक्कर

Tue, 13 Apr 2021 06:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 13 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit pink metallic thread lehenga from amit agarwal looking like fairytale story
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। इन दिनों डांस रिएलिटी शो के लिए वो इतने खूबसूरत लुक में तैयार होती हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ जब माधुरी गुलाबी रंग के लहंगे में रेडी हुईं। उनकी खूबसूरती उम्र को मात देने के लिए काफी थी। वहीं उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। 

madhuri dixit pink metallic thread lehenga from amit agarwal looking like fairytale story
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा की हैं। जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। वहीं माधुरी इन तस्वीरों में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं। डिजाइनर अमित अग्रवाल के लहंगे में मिसेज नेने रेडी हैं। वहीं उनका ये लहंगा डिजाइनर के मशहूर मैटेलिक धागों से तैयार किया गया है। 

madhuri dixit pink metallic thread lehenga from amit agarwal looking like fairytale story
madhuri dixit - फोटो : instagram

सिल्वर और गुलाबी रंग के इस लहरिया डिजाइन वाले लहंगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और वी नेकलाइन शानदार है। वहीं साथ में मैचिंग दुपट्टा चार चांद लगा रहा है। जबकि बात करें मेकअप की तो माधुरी के हाईलाइटेड चिक्स और पिंक लिपस्टिक कहर ढा रहे हैं। वहीं मेसी हेयर बन और पिंक सिल्वर नेकपीस उनके हुस्न को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit pink metallic thread lehenga from amit agarwal looking like fairytale story
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी की ऐसी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। माधुरी के लिए रेडी इस कस्टमाइज्ड लहंगे की कीमत भी बेहद खास है। 1,65,000 रुपये इसकी कीमत है। जो हर किसी के बस की बात नही है। 

विज्ञापन
madhuri dixit pink metallic thread lehenga from amit agarwal looking like fairytale story
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी इन दिनों डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। जिसमे वो हर दिन गजब के खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। जिसे वो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस तो क्रेजी हो ही जाते हैं। वहीं सितारे भी इस पर कमेंट करना नहीं भूलते। ग्रीन कलर के लहंगे में उनका ये खूबसूरत लुक हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed