माधुरी दीक्षित जब भी पर्दे पर होती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ना तय है। भले ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन छोटे पर्दे के जरिए इन दिनों माधुरी लगातार फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। डांस रिएलिटी शो को जज कर रहीं माधुरी अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। माधुरी ज्यादातर मौकों पर ट्रेडिशनल कपड़ों में ही नजर आती हैं। लेकिन इन लुक्स में भी उनकी वर्सटैलिटी हर बार नजर आती है। डार्क शेड की साड़ी के साथ लेकर फ्री फ्लो लहंगे में उनका ग्रेस नजर आता है। ऐसे में जब वो इस बार पर्दे पर आईं तो उनके लहंगे में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वैसे माधुरी अपनी इन खूबसूरत अंदाज की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जरूर साझा करती हैं। जिसमे उनका पूरा लुक आराम से नजर आ जाता है। पर्पल कलर के लहंगे में तैयार माधुरी कमाल की लग रही थीं। वहीं उनके आउटफिट के साथ ही उनकी ज्वैलरी ने भी जमकर लाइमलाइट बटोरी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
माधुरी दीक्षित ने इतने सुंदर लहंगे में बढ़ा दी दिलों की धड़कने, लाइमलाइट लूटी गले के हार ने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
