फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडो वेस्टर्न अवतार में नजर आईं माधुरी दीक्षित, फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

Tue, 17 Aug 2021 12:38 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit saree photoshoot viral on social media
माधुरी दीक्षित का नया अवतार - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस चाहे कितने भी उम्रदराज क्यों न हो जाएं, उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। खासकर अगर एक्ट्रेस की बात की जाए तो वो अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें हमेशा छाई रहती हैं। वैसे तो एक्ट्रेस चाहे जो भी कपड़े पहन लें, वो हिट हो ही जाता है, लेकिन साड़ी की बात ही कुछ और होती है। साड़ी को भारत का पारंपरिक ड्रेस माना जाता है और जब कोई एक्ट्रेस इसे पहन ले, तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित ने भी हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं और वो भी एक नए अंदाज में। इंडो वेस्टर्न अवतार में नजर आईं माधुरी ने इस फोटोशूट के जरिये सबका जीत लिया है। उनका फैशनेबल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

Madhuri Dixit saree photoshoot viral on social media
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वैसे तो उनकी उम्र अब 54 साल हो गई है, लेकिन उन्हें देख कर उनकी उम्र का आप बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा सकते और इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती देखते बनती है। 

Madhuri Dixit saree photoshoot viral on social media
साड़ी में माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/ tanyamehta27/madhuridixitnene

माधुरी ने जो फोटोशूट करवाया है, उसमें वह टर्किश ब्लू कलर की प्री डेप्ड साड़ी पहनी हुई हैं, जिसे उन्होंने फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से पिक किया है। उनकी साड़ी में लाल और नारंगी रंग के फ्लोरल मोटिफ्स कितने खूबसूरत लग रहे हैं, आप देख सकते हैं। सच कहें तो माधुरी इस साड़ी में कहर ढा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit saree photoshoot viral on social media
माधुरी दीक्षित का नया अवतार - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी की साड़ी में जो चीजें चार चांद लगा रही हैं, वो हैं उनका मैचिंग ब्लाउज, नेकलेस, ईयररिंग्स और सिल्वर और गोल्ड बैंगल्स। उन्होंने मेकअप भी इतने खूबसूरत ढंग से किया है कि लोग बस उनकी तस्वीरें देखते ही रह जा रहे हैं और बात जब उनकी मुस्कान की आती है तो क्या कहें, वह पूरी लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed