नोरा फतेही नर्तकी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने बालीवुड फिल्म रोर से करियर शुरू किया। बाद में इन्होंने पुरी जगन्नाध की टालीवुड फिल्म टेम्पर में एक विशेष गीत में अपना जलवा दिखाया। इन्होंने विक्रम भट्ट निर्देशित फील्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी काम किया। इन्होंने झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। नोरा बाटला हाउस फिल्म के दिलबर गाने में भी नजर आई थीं। नोरा कई बार अपने स्टाइलिश अवतार के लिए भी जानी जातीं हैं। इन्होंने कई डिजाइनर्स की ड्रेसेस को बहुत खूबसूरती से कैरी किया है। डांसर से एक्टर बनीं नोरा, अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड आफ इंडिया' में नजर हाल ही में आएंगी। वो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से कहीं ट्रेवल करती हुई नजर आईं। उन्होंने एक बेहतरीन आउटफिट पहना हुआ था। उस आउटफिट से ज्यादा नजर आपको उनके बैग पर डालनी चाहिए जो लाखों में है। आइए जानते हैं नोरा के इस बैग और आउटफिट के बारे में।
एयरपोर्ट पर दिखीं नोरा फतेही इस शानदार ब्लैक आउटफिट में, कैरी किया था ये महंगा बैग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Ananya Chaturvedi
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन