{"_id":"5fe1b119049b080bd367349f","slug":"madhuri-dixit-shares-photo-in-short-dress-wins-netizens-hearts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित ने छोटी सी फ्रॉक में साझा की तस्वीर तो फैंस ने दे दिए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
माधुरी दीक्षित ने छोटी सी फ्रॉक में साझा की तस्वीर तो फैंस ने दे दिए ऐसे कमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
madhuri dixit
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनके ऊपर उम्र का जरा भी असर नहीं नजर आता। माधुरी के फैंस आज भी उनके दीवाने हैं। वहीं माधुरी अपने खूबसूरत अंदाज से प्रशंसकों को तोहफा देती रहती हैं। इस बार भी जैसे ही माधुरी ने अपने नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। फैंस जमकर कमेंट करने लगे।
2 of 4
madhuri dixit
- फोटो : instagram
दरअसल, माधुरी ने इंस्टाग्राम पर मैजेंटा कलर की छोटी सी फ्रॉक में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं। माधुरी ने जिस फ्रॉक को पहन रखा है उसकी स्लीवलेस डिजाइन और राउंड नेक पर रफल डिजाइन बना हुआ है। वहीं इस ड्रेस का कपड़ा काफी पारदर्शी है। इस ड्रेस को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कमर पर मैचिंग की सैटिन की बेल्ट लगी हुई है। वहीं माधुरी ने इस खूबसूरत सी ड्रेस को मैट बेस मेकअप के साथ कपड़े से मिलती-जुलती लिपस्टिक लगाकर इस लुक को पूरा किया है। जबकि बालों में हल्के कर्ल्स उनको बेहद खूबसूरत दिखा रहे हैं।
3 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
माधुरी की इस तस्वीर को देखते ही फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि वो अब भी सारा और दीपिका से बेहतर लगती हैं। तो वहीं एक फैन ने कमेंट किया है कि वो इस तस्वीर में 20 साल की नजर आ रही हैं। जबकि गॉर्जियस और ब्यूटीफुल जैसे ढेरो कमेंट फैंस ने उनकी इस तस्वीर पर किए हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब माधुरी की किसी तस्वीर को प्रशंसक इतना प्यार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : twitter@MadhuriDixit
कुछ दिनों पहले ही माधुरी ने अपनी बिना मेकअप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। जिसमें वो आंखों पर काले फ्रेम का चश्मा लगाए दिख रही थीं। इस तस्वीर में 53 वर्षीय माधुरी दीक्षित का चुलबुलापन दिख रहा है। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है। नो मेकअप लुक में माधुरी को देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। तस्वीर उनके लिविंग रूम का मालूम पड़ता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।