{"_id":"603b4395df470919972b4def","slug":"madhuri-dixit-shows-blue-hues-in-98k-arpita-mehta-ruffle-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित ने एक लाख की साड़ी पहन कुछ यूं दिखाई अदाएं, फैंस तो हो गए दीवाने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
माधुरी दीक्षित ने एक लाख की साड़ी पहन कुछ यूं दिखाई अदाएं, फैंस तो हो गए दीवाने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माधुरी दीक्षित की हर अदा पर फैंस मरते हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती और अदायगी का जादू लोगों के सिर से नहीं उतरता। इन दिनों माधुरी पूरी तरह से लाइम लाइट में हैं। डांस शो को जज करने के साथ ही उनका स्टाइल हर किसी को लुभा रहा है। इसी कड़ी में माधुरी ने अपने खास लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो हमेशा की तरह स्माइल के सहारे लोगों का दिल चुरा रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram
अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ माधुरी ने नीले रंग की खास साड़ी में तस्वीर पोस्ट की है। जिसमे वो मशहूर डिजाइन अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई साड़ी में रेडी हैं। जिसके किनारों पर गोल्डन रंग की एंब्रायडरी की गई है। माधुरी की ब्लू साड़ी वाली तस्वीर को अर्पिता मेहता ने भी पोस्ट किया है।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram
वहीं इस खूबसूरत साड़ी की कीमत भी जरूर हैरान कर सकती है। दरअसल, इस साड़ी की कीमत है करीब 98 हजार रुपये। जो कि एक लाख से बस कुछ ही रुपये कम है। वहीं माधुरी का इस साड़ी में ग्रेस देखने लायक है। वैसे बता दें कि इस डांस शो में माधुरी जबरदस्त स्टाइल हर किसी को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram
क्योंकि दिन पर दिन माधुरी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। फिर वो चाहे इन नीली साड़ी में उनका लुक हो या फिर ब्लैक सेपरेट्स के साथ मल्टीकलर फ्लोरल कढ़ाई वाली पारदर्शी जैकेट में उनका स्वैग। हर बार माधुरी अपनी दिलकश तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। जिसे देख यकीन करना मुश्किल है कि वो 53 साल की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram
माधुरी का अंदाज डिजाइनर कपड़ों में सबसे खास नजर आ रहा है। पिछले दिनों ही वो सब्यसाची के गोटा वर्क वाले नीले रंग के सिल्क के कुर्ते में पोज दे रही थीं। जिसे सबसे पहले सारा अली खान पहनें नजर आईं थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।