Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Mahashivratri 2024 What is the dress code for Shiva worship bholenath ki puja me kaise kapde pehene
{"_id":"65e6b25f0a8f516daa0f64f2","slug":"mahashivratri-2024-what-is-the-dress-code-for-shiva-worship-bholenath-ki-puja-me-kaise-kapde-pehene-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2024: भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mahashivratri 2024: भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े
शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी खास होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं और इस दिन भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो महादेव उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा।
अगर बात करें इसके मुहुर्त की तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा।
ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करके शिव जी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के कपड़े पहनते वक्त कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखें।
2 of 6
भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
पहनें पारंपरिक परिधान
भोलेनाथ की पूजा के वक्त हमेशा पारंपरिक परिधान ही पहनें। महिलाओं को भगवान शिव की पूजा करते वक्त हमेशा या तो साड़ी या फिर सूट ही पहनना चाहिए। पूजा करते वक्त सिर पर दुपट्टा जरूर ढकें।
3 of 6
भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
पुरुष पहनें धोती-कुर्ता
अगर बात करें पुरुषों की तो हर पुरुष को भोलेनाथ की पूजा के वक्त धोती और कुर्ता ही पहनना चाहिए। अगर आप धोती नहीं पहनना चाहते तो पायजामा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान
कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन में यदि महादेव किसी जातक से प्रसन्न हो जाएं तो उसके सभी कष्टों को हर लेते हैं। ऐसे में लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर काम करते हैं।इसी के चलते आपको भी शिव जी की अधिक कृपा प्राप्त करने के लिए शिव शंकर के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। भोलेनाथ को हरा रंग काफी पसंद है। ऐसे में महिलाएं हरी साड़ी और पुरुष हरे रंग का कुर्ता पहनकर पूजा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भोलेबाबा को करना है प्रसन्न तो पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े
अगर आपके पास हरे रंग के पारंपरिक परिधान नहीं हैं, तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र पहन सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पूजा के वक्त कभी काला रंग न पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।