Makeup Tips For Summer: पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे खूबसूरत
आज के लेख में हम आपको मेकअप करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपना कर आप परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडे पानी से धोएं चेहरा
मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर लंबे समय तक पसीना नहीं आएगा। इसकी वजह से आपका मेकअप भी ज्यादा देर टिका रहेगा।
इस्तेमाल करें बर्फ
मेकअप इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ रगड़ें। इससे आपकी त्वचा में कसाव आ जाएगा। ऐसा करने से पसीना काफी कम आता है। ध्यान रखें कि बर्फ को कभी भी सीधा चेहरे पर न लगाएं। इसे हमेशा सूती कपड़े में बांध कर ही चेहरे पर रगड़ें।
फाउंडेशन को करें स्किप
वैसे तो फाउंडेशन मेकअप का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन आप चाहें तो गर्मी के मौसम में आप इसे स्किप कर सकती हैं। इसकी जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर फाउंडेशन लगाना ही है तो इसकी मात्रा बेहद कम ही रखें।
आंखों के मेकअप को करें कम
गर्मी के मौसम में हैवी आईशैडो लगाने की बजाय आप सिर्फ आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये देखने में भी हल्का रहेगा और साथ ही में इसके बहने का भी डर नहीं होता है।