Makeup Tips: 40 की उम्र में मेकअप करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगी फ्लॉलेस स्किन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती उम्र के साथ अगर चेहरे पर फाइन लाइंस उभरने लगी है तो कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करें। हमेशा लाइटवेट कंसीलर को लगाएं। इसके ऊपर फिर फाउंडेशन लगाएं। इससे मेकअप पर क्रीज नहीं बनेगी। इसके साथ ही फाउंडेशन के साथ मॉइश्चराइजर की कुछ बूंद मिलाना ना भूलें। जिससे बेस ड्यूई दिखे।
40 की उम्र के बाद जरूरी है कि फाउंडेशन का चुनाव सही हो। ज्यादा हैवी बेस की बजाय लाइटवेट फाउंडेशन को चुनें। साथ ही फाउंडेशन के लिए ब्रश की बजाय स्पंज को इस्तेमाल में लाएं। जिससे चेहरे पर क्रीज ना बने और पूरा कवरेज मिले।
अगर आप चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल कर रही हैं तो ध्यान से चुनें। ब्लश के कलर में हमेशा डार्क पिंक या मरून शेड के ब्लश को ही चुनें। अगर आप हल्के रंग के ब्लश को चुनेंगी तो चेहरे को भद्दा दिखाएगी। साथ ही ब्लश को क्रीम बेस का ही चुनें, पाउडर बेस को चुनने से बचें।