{"_id":"603c811168be4160921661d5","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-visit-kareena-kapoor-home-for-meet-her-second-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा इतने हॉट अंदाज में पहुंची करीना कपूर से मिलने, तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा इतने हॉट अंदाज में पहुंची करीना कपूर से मिलने, तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बच्चे से मिलने पहुंची मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस लुक जमकर वायरल हो रहा है। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ही बहन अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी करीना कपूर के घर पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। जिसमे मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram fan page
ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बेबो से मिलने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने काले और सफेद रंग की स्ट्राईप वाली मिडी ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्वीटहार्ट डीप कट नेकलाइन और स्लीव पर बनीं फ्रिल डिजाइन इसे क्यूट और ग्लैमरस लुक दे रही है।
3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social media
वहीं मिनिमम मेकअप और स्लीक मिड पार्टीशन हेयर के साथ मलाइका ने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा है। वहीं ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में टीशर्ट के साथ जींस पेयर किए नजर आए। जबकि मलाइका के साथ ही बहन अमृता अरोड़ा का भी काफी बोल्ड लुक इस आउटिंग पर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amrita arora
- फोटो : instagram fan page
टाई एंड डाई हूडी के साथ अमृता ने पैंट डिच की थी। साथ ही मैचिंग ग्रीन शूज उनके लुक को स्टाइलिश दिखा रहे थे। जबकि करिश्मा कपूर काफी कंफी लुक में जॉगर्स और टीशर्ट पहने करीना कपूर के घर बाहर स्पॉट हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उनके परिवार वालों का मिलने का सिलसिला जारी है। सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ ही सारा अली खान भी अपने सौतेले भाई से मिलने आ चुकी हैं। वहीं बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा दूसरी बार करीना कपूर और उनके बेटे से मिलने पहुंची हैं। हालांकि शर्मिला टैगोर ने अभी तक अपने पोते को नहीं देखा है। कोविड 19 के चलते उन्हें दिल्ली से मुंबई ना आने की सलाह दी गई है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।