फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा बैकलेस ड्रेस में लग रहीं बेहद हॉट, आउटफिट की कीमत भी कर देगी हैरान

Mon, 05 Apr 2021 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 05 Apr 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
malaika arora celebrates easter with mother and boyfriend arjun kapoor look hot in backless floral maxi dress
malaika arora - फोटो : instagram fan page

मलाइका अरोड़ा बोल्डनेस का दूसरा नाम हो गई हैं। तभी तो वो घर पर भी सेलिब्रेशन के लिए सबसे हटके कपड़ों में दिखती हैं। जिसे देख फैंस के दिलों पर केवल बिजलियां ही गिरती हैं। रविवार को ईस्टर मनाने मम्मी के घर पहुंची मलाइका के साथ में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे। वहीं मिस माला ने सेलिब्रेशन के लिए बेहद खास यलो सनशाइन वाली बैकलेस ड्रेस का चुनाव किया था। 

malaika arora celebrates easter with mother and boyfriend arjun kapoor look hot in backless floral maxi dress
malaika arora - फोटो : instagram fan page

ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए मलाइका हमेशा की तरह ही अपने गॉर्जियस लुक में नजर आईं। जिसे और भी ज्यादा गॉर्जियस बना रही थी उनकी डीप कट बैकलेस ड्रेस। जो उनकी स्लिम बॉडी को फ्लांट करने में जरा भी नहीं चूक रही थी। मलाइका ने समर के हिसाब से ही ड्रेस का चुनाव किया था। 

malaika arora celebrates easter with mother and boyfriend arjun kapoor look hot in backless floral maxi dress
malaika arora - फोटो : instagram fan page

पीले रंग की ड्रेस पर लाल और हरे रंग के फ्लोरल प्रिंट थे। वहीं इस मैक्सी ड्रेस की हेमलाइन पर फ्रिल डिजाइन एस्मेट्रिकल स्टाइल में बनी थी। जिसे हॉट एंड सेक्सी बना रही थी इसकी नूडल स्ट्राईप और बैकलेस डिजाइन। वहीं फ्रंट से ये ड्रेस वी नेक और रैप लुक लिए थी। जिसके साथ मलाइका ने मेसी हाई बन बना रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora celebrates easter with mother and boyfriend arjun kapoor look hot in backless floral maxi dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

वहीं मलाइका की ये समर फिट ड्रेस कोलम्बियन फैशन डिजाइनर जोहाना ऑर्टिज की डिजाइन की हुई थी। जो हर तरीके से लुक को सेक्सी बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं इस ड्रेस की कीमत भी कुछ कम खास नही थी। वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत है करीब दो लाख रुपये। जिसे सुन किसी के भी कान खड़े हो सकते हैं। 

विज्ञापन
malaika arora celebrates easter with mother and boyfriend arjun kapoor look hot in backless floral maxi dress
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social media

वैसे तो मलाइका अरोड़ा की कोई भी ड्रेस सस्ती नहीं होती। ऐसे में होम पार्टी और ईस्टर के लिए वो कैसे साधारण लुक में रेडी हो सकती थीं। वहीं दूसरी तरफ ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हमेशा की तरह ही कूल लुक में नजर आए। जिसमे उनकी ब्लैक कैप से लेकर ब्राउन राउंड नेक टीशर्ट और ब्लैक जींस शामिल थी। जिसमे वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed