Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
malaika arora look drop dead gorgeous in recent golden gown attire for dance reality show see bold photos
{"_id":"5f8be1b68ebc3e9ba1388f42","slug":"malaika-arora-look-drop-dead-gorgeous-in-recent-golden-gown-attire-for-dance-reality-show-see-bold-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर, गॉर्जियस लुक देख उम्र का अंदाजा लगाना है मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर, गॉर्जियस लुक देख उम्र का अंदाजा लगाना है मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
47 की होने वाली मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्टाइल दीवा मलाइका अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। मलाइका साड़ी पहने या फिर कोई वेस्टर्न वियर उनके फैशन सेंस और स्टाइल के आगे सभी फीके नजर आते हैं। अभी हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें शेयर की है। जिसे देख फैंस भी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका की लेटेस्ट तस्वीर में वो गोल्डन बॉ़डीकॉन ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिसका डीपकट नेकलाइन और नूडल स्ट्राइप ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी है। जबकि बैकसाइड पर फिश टेल इस गाउन को स्टनिंग लुक दे रही है। थाई हाई स्लिट और बैक पर रफल लुक मलाइका को स्टाइल दीवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वहीं मलाइका ने इस लुक को और ज्यादा स्टनिंग बनाने के लिए डायमंड नेकपीस पहना है। जबकि साइड पार्टीशन ग्लैम वेवी हेयर और हेयर कलर दोनों ही कमाल लग रहे हैं। जबकि मलाइका हमेशा की तरह बेहद ही बेस मेकअप और नो मेकअप लुक के साथ नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने रिम्ड कोहल आईज और न्यूड शेड के लिप कलर के साथ कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वैसे मलाइका ने इस स्टनिंग लुक को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट मेनका ने कंप्लीट किया है। जबकि हाई शिमर क्रिस्टल वर्क वाले गाउन को मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि मलाइका कोविड 19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। डांस रियलिटी शो में बतौर जज वो लगातार शानदार अंदाज में नजर आई हैं। पिछले दिनों पीले लंहगे में भी वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं उनका लहंगा फैंस के साथ ही बहुत सारी लड़कियों का दिल चुरा रहा था। डिजाइनर तरूण ताहिलियानी का डिजाइन किया ये लहंगा इस फेस्टिव से लेकर वेडिंग सीजन में काफी ट्रेंड करने वाला है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।