{"_id":"632560400ba4680bc00cb9c0","slug":"malaika-arora-looks-gorgeous-in-lehenga-choli-ditch-dupatta-for-glamour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: बिना दुपट्टा लहंगा-चोली में गॉर्जियस दिख चुकी हैं मलाइका अरोड़ा, इस लुक को करें ट्राई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: बिना दुपट्टा लहंगा-चोली में गॉर्जियस दिख चुकी हैं मलाइका अरोड़ा, इस लुक को करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
Link Copied
ट्रेडिशनल वियर में लहंगा लगभग हर लड़की पसंद करती हैं। एक्ट्रेस भी लहंगे के साथ अक्सर खूबसूरत लुक में फैंस को इंप्रेस करते दिख जाती हैं। लेकिन अगर आप इस वेडिंग सीजन लहंगे के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो मलाइका अरोड़ा के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। ऐसे में उनका देसी लुक कैसे सिंपल हो सकता है। लहंगा पहनकर भी वो बेहद स्टनिंग दिखती हैं। पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के लहंगे में उनका लहंगा लुक वायरल हुआ था। जिसे लड़कियां जरूर वेडिंग सीजन में रीक्रिएट करना चाहेंगी।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
अगर आप एथिनिक वियर को इसलिए कैरी नहीं करती कि भारी-भरकम दुपट्टे को कैसे संभाले। तो मलाइका अरोड़ा के इस लुक को कॉपी कर सकते हैं। मलाइका अरोड़ा ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से आइवरी सिल्वर शेड के लहंगे को चुना था। जिसने उन्होंने बेहद क्लासी तरीके से स्टाइल किया था। हाई वेस्ट डिजाइन के लहंगे के साथ मलाइका ने फुल स्लीव ब्लाउज को चुना था। जिसकी नेक डिजाइन भी बेहद खास थी। वहीं इस सिल्वर लहंगे को मलाइका ने चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया था। वहीं दुपट्टे को डिच करने के बाद भी मलाइका का ये लुक काफी स्टनिंग दिख रहा था। जिसमे उनके लेयर वाले पर्ल नेकलेस का रोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
सिल्वर लहंगे से पहले भी मलाइका अरोड़ा लहंगे के साथ बिना दुपट्टे स्टाइलिश लुक में नजर आ चुकी हैं। इवेंट में पहुंची मलाइका ने क्रश्ड गोल्डन लहंगे को पहना था। जिसके साथ मलाइका ने क्रॉप टॉप को मैच किया था। जिसकी फुल स्लीव और जूल नेकलाइन डिजाइन इसे खास बना रही थी। मलाइका का ये लुक आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
जिसे मलाइका ने एमरॉल्ड ग्रीन कलर के लेयर नेकपीस के साथ पेयर किया था। वहीं स्लीक फ्रंट पार्टीशन हेयर स्टाइल के साथ रेड लिपस्टिक मलाइका के ओवरऑल लुक को परफेक्ट बना रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
अगर आप भी इस वेडिंग सीजन बिना दुपट्टे के लहंगा और क्रॉप टॉप को मैच करना चाहते हैं। इन लुक्स को आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।