मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं और ज्यादातर बीटाउन हसीनाएं उनसे इंस्पायर होती हैं। लेकिन इस बार मलाइका उन कपड़ों में नजर आईं। जिसे पहन कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज नजर आ चुकी हैं।
मलाइका अरोड़ा ने पहने जैकलीन वाले कपड़े, तस्वीरों में देखिए किसका लुक है हॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल. बहन अमृता अरोड़ा के घर हुई पार्टी में एक साथ कई सितारों ने शिरकत की। जिसमे करण जौहर से लेकर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला तक शामिल थीं। वैसे तो नताशा पूनावाला का लुक हमेशा ही बोल्ड एंड स्टाइलिश होता है। लेकिन एक बार फिर सुर्ख लाल रंग के शार्ट एथलीजर में मलाइका ने एंट्री के साथ सारी लाइमलाइट लूट ली।
View this post on Instagram
मलाइका इस पार्टी के लिए लाल रंग के शार्ट एथलीजर और संग में मैचिंग के जैकेट पहने दिखीं थीं। जिसके साथ उन्होंने सिल्वर रंग के पम्प्स मैच किए थे। वहीं लाल रंग का मास्क भी मैचिंग का था। जिसमे वो अपने टोंड लेग्स शो कर रही थीं। और उनका लुक हमेशा की तरह ही हॉट था।
लेकिन मलाइका से पहले इसी लाल रंग के एथलीजर को पहने जैकलीन जिम के बाहर स्पॉट हो चुकी हैं। जिसे उन्होंने काले रंग के टैंक टॉप के साथ मैच किया था। वहीं साथ में वो सफेद रंग के स्पोर्ट शूज में नजर आईं थी।
बता दें कि ये लाल रंग का एथलीजर जो इन दिनों बीटाउन हसीनाओं का पसंदीदा आउटफिट बना हुआ है। ये मशहूर फैशन लेबल गुची ब्रांड का है। जिसकी कीमत कुछ कम नही है। तो अब तस्वीरों में देख आप खुद ही तय करिए किसका लुक है ज्यादा हॉट और जबरदस्त।
A post shared by A Fashionista's Diary (@afashionistasdiaries)