बीटाउन की हसीनाएं हमेशा ही ट्रेंडसेटर रही हैं। फैशन को फॉलो करने के मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं होता। फिर वो चाहे स्टाइलिश ड्रेस का मामला हो या फिर ब्रांडेड जूते-चप्पल का हर बार इनका फैशन हाई-प्वाइंट पर होता है। वैसे पिछले दिनों त्योहारों के सीजन में इन हसीनाओं के ट्रेडिशनल लुक जमकर नजर आएं। ये बला की खूबसूरत हसीनाएं ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों को छोड़कर लहंगे से लेकर साड़ी और कुर्ते पहने नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखिए बीटाउन हसीनाओं के ऐसे ही खूबसूरत लुक।
मलाइका अरोड़ा से लेकर नोरा फतेही तक ने पहने ऐसे कपड़े, याद आया महारानियों का फैशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा तो वैसे भी स्टाइल क्वीन हैं। बोल्ड से बोल्ड कपड़ों को भी वो इतने आत्मविश्वास के साथ पहनती हैं। देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वहीं उनकी परफेक्ट फिगर और एटीट्यूड इसमें चार चांद लगाते हैं। लेकिन मलाइका भी पिछले दिनों ट्रेडिशनल के मोह से बच नहीं सकीं। तभी तो डांस रिएलिटी शो के मंच पर जब वो जज बनकर पहुंची थीं तो उनकी खूबसूरती देखने वाली थी। क्लासिक डिजाइनर से प्रेरित उनकी साड़ी जबरदस्त लग रही थी। जिसे डिजाइनर तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था। हैंडमेड कढाई के साथ स्वारोस्की, पन्ना और मोती वाली जड़ावट बनाई गई थी। जिसे एक्ट्रेस ने गोल्ड और सिल्वर कशीदाकारी हैंडमेड कढ़ाई वाली लेपल जैकेट के साथ पेयर किया था। इस लुक को मैच करने के लिए मलाइका ने भारी-भरकम सिल्वर ज्वैलरी और माथपट्टी पहन रखा था।
नोरा फतेही का नाम आते ही ग्लैमरस लुक याद आता है। लेकिन नोरा ने साड़ी के साथ डांस और ग्लैमर दिखा फैंस का दिल चुरा लिया था। पिछले दिनों नोरा गोल्डन कलर की झिलमिलाती साड़ी पहने दिखीं। जिसके साथ स्पैगेटी डीप कट ब्लाउज के साथ दिखीं। वहीं नोरा ने इस खूबसूरत साड़ी को बेहद चौड़े ग्रीन रंग के सरलता हार के साथ पेयर किया था।
कंगना रानौत पिछले दिनों अपने भाई अक्षत की शादी की तैयारियों में जमकर मस्ती करती नजर आईं थीं। वहीं उनका शादी के लिए तैयार महारानी लुक भी काफी इंप्रेसिव था। नीले और पर्पल रंग के लहंगे पर लहरिया डिजाइन उकेरी गई थी। वही नीचे की ओर चौड़े गोल्डन बॉर्डर को लगाया गया था। जिसके साथ कशीदाकारी बेल्ट को भी जोड़ा गया था। इस कस्टममेड लहंगे के साथ कंगना ने जड़ाऊ हार और मैचिंग की ज्वैलरी पहन रखी थी। वहीं मांगटीका उनके लुक किसी महारानी से कम नहीं दिखा रहा था।