{"_id":"5fce34f68ebc3ecf8e2217ef","slug":"mouni-roy-black-short-dress-with-oversized-blazer-looking-super-gorgeous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी रॉय की स्टाइल के दीवाने हुए फैंस, मलाइका अरोड़ा पर पड़ गईं भारी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मौनी रॉय की स्टाइल के दीवाने हुए फैंस, मलाइका अरोड़ा पर पड़ गईं भारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौनी रॉय स्टाइल के मामले में हमेशा ही दूसरों पर भारी पड़ती हैं। फिर वो चाहे उनका एथिनिक लहंगे वाला लुक हो या फिर ग्लैमरस लुक। वो हर बार फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं। मुंबई में स्पॉट हुईं मौनी की लेटेस्ट तस्वीरें गजब की स्टाइलिश हैं। जिसमें वो काले रंग की ड्रेस में नजर आईं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram fan page
मौनी रॉय ने चिक ब्लैक लुक में तस्वीरें खिंचवाईं। स्पैगेटी स्ट्राईप वाली मिनी ड्रेस के साथ मौनी ओवरसाइज ब्लेजर पहनी दिखीं। वहीं इस मिनी ड्रेस में स्केवअर नेकलाइन बनी हुई थी। जिसकी हेमलाइन पर बनी स्लिट इसे बोल्ड और ग्लैमरस बनाने के लिए काफी थी। मौनी इस सुपर गॉर्जियस लुक के साथ काले गॉगल्स और खुले बालों में पोज देती दिखीं। वहीं मौनी ने इस ब्लैक ड्रेस को काले म्यूल्स के साथ पेयर किया था। बात करें मेकअप की तो मौनी मैट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगाए नजर आईं।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram fan page
इंस्टाग्राम पर एक्टिव मौनी ने पिछले दिनों अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो काले शिमरी शार्ट ड्रेस में कमाल लग रही हैं। पफी स्लीव और लेपर्ड प्रिंट की इस ब्लैक ड्रेस की हेमलाइन पर रैप डिजाइन बनी थी। जिससे ये मिनी ड्रेस मौनी का गजब का ग्लैमरस दिखा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इस लुक को सल्ट्री मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। न्यूड शेड लिप कलर, पिंक चिक्स और कोहल ब्लैक आई मेकअप और पोकर स्ट्रेट हेयर काफी गॉर्जियस लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं उनका एथिनिक लुक भी हमेशा खास होता है। सोशल मीडिया पर वायरल उनकी लाल रंग की रफल साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जिसके साथ मौनी ने सिल्वर कलर का नेकपीस कैरी किया था। वहीं रेड लिप्स और लाइट कर्ली बालों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं एक दिन पहले स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद स्नीकर पहने स्पॉट हुईं। लेकिन मौनी की ब्लैक ड्रेस में स्टाइल मलाइका के सुपर बोल्ड लुक पर भारी पड़ती दिखी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।