फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा का ट्रेडिशनल लुक आया सामने, सीक्वेंस साड़ी में लग रहीं बेहद हसीन

Sat, 02 Oct 2021 03:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Oct 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora traditional look in Green Sequin Saree Photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशन के लिए फेमस हैं। मलाइका अरोड़ा जब भी स्पाॅट की जाती हैं, अपनी अदाओं और लुक से सभी का दिल जीत लेती हैं। मलाइका का ड्रेसिंग सेंस काफी अपडेट है। कब कहां और क्या पहनना है, ये बात मलाइका बखूबी जानती हैं। मलाइका भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न आउटफिट हर तरह के कपड़े को अपने स्टाइल में कैरी करती हैं। फैशन के मामले में मलाइका ने अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। मलाइका अरोड़ा का एक नया लुक सामने आया है। इस बार मलाइका ने देसी लुक लेते हुए साड़ी कैरी की है। हालांकि मलाइका का साड़ी लुक हर बार की तरह काफी ग्लैमरस है। मलाइका की साड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। ये साड़ी मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की है। इसके पहले भी मलाइका कई बार मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़ों ने नजर आ चुकी हैं। चलिए देखते हैं मलाइका का ये नया साड़ी लुक और जानते हैं मलाइका की साड़ी की कीमत।

Malaika arora traditional look in Green Sequin Saree Photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका ने बेहद खूबसूरत मल्टी सेक्विन साड़ी पहनी हुई है। फाॅरेस्ट ग्रीन कलर की ये साड़ी महिलाओं को काफी आकर्षक लग रही है। इस साड़ी में मलाइका सिजलिंग लुक दे रही हैं।

Malaika arora traditional look in Green Sequin Saree Photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ये साड़ी वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। वैसे ट्रेडिशनल टच, रंगों में फ्यूजन, स्टेटमेंट प्रिंट्स मनीष मल्होत्रा की खासियत है। मलाइका ने इस चमकीली हरी साड़ी के साथ ग्रीन कलर का सिंपल और प्लेन कट स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना है। उनका प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज मलाइका को शानदार लुक दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora traditional look in Green Sequin Saree Photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

इसके अलावा मलाइका के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल में खुला छोड़ा है। वहीं मलाइका ने अपने लुक को एक चेन-लिंक नेकपीस और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया है। मलाइका के मेकअप पर नजर डालें तो एक्ट्रेस ने आई शैडो टिंट की मैचिंग की ब्राउन लिपस्टिक लगाई है और गुलाबी ब्लश व चिक्स को हाइलाइट किया है।

विज्ञापन
Malaika arora traditional look in Green Sequin Saree Photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

अगर आपको मलाइका अरोड़ा की ये साड़ी पसंद आई है तो जरा इसका रेट भी जान लीजिए। मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की मलाइका अरोड़ी की मल्टी सेक्विन फॉरेस्ट ग्रीन साड़ी की कीमत 1,35,000 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed