मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। चालीस की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ब्यूटी देखने लायक है। वहीं मलाइका अरोड़ा का स्टाइल सेंस भी लाजवाब होता है। अक्सर ही वो बोल्ड आउटफिट में नजर आ जाती हैं। 22 फरवरी को हुए एक इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा का आउटफिट इतना बोल्ड था कि उसे देखते ही यूजर कमेंट करने लगे।
पीले कपड़ों में मलाइका ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, कपड़ों को देख यूजर दे रहे भद्दे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस डीवा 2020 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची मलाइका अरोड़ा ने पीले रंग का गाउन पहना था। जिसकी स्टाइल वन शोल्डर थी और कंधे के एक तरफ बड़े फूल का आकार बना हुआ था। साथ ही इस गाउन की थाई हाई स्लिट थी। वहीं एक तरफ के कंधे की डिजाइन काफी बोल्ड थी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
मलाइका के इस वन शोल्डर गाउन में कंधे के एक तरफ काफी बोल्ड कट था। हांलाकि मलाइका ने इस गाउन के नीचे ट्रांसपैरेंट इनरवियर पहना था। लेकिन मलाइका की इन तस्वीरों को देखकर लोग भद्दे कमेंट करने से बाज नहीं आ रहें हैं।
कुछ यूजर ने इतने भद्दे कमेंट किए हैं कि उन्हें लिखना भी मुश्किल है। हांलाकि वहीं कुछ यूजर मलाइका की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहें हैं। मलाइका ने इस ड्रेस के साथ बहुत ही मिनिमल मेकअप किया था। साथ ही हेयरडू भी बेहद सिंपल था। ब्राउन शेड की लिपस्टिक और बड़े हूप ईयररिंग्स पहने मलाइका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं।
मलाइका के अलावा शो में लारा दत्ता, आदित्य रॉय कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और अनिल कपूर पहुंचे थे । बता दें कि यह मिस डीवा का 8वां सीजन है। मिस डीवा के विनर को मिस यूनिवर्स 2020 को रिप्रेजेंट करने का मौका मिलने जा रहा है।