मानुषी छिल्लर को साल 2017 में विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया था। प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत को ये ताज 17 साल बाद मिला था। मानुषी छिल्लर काफी खूबसूरत हैं। कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए चलाए कैंपेन में जिसमें पिछले नौ सालों की विश्व सुंदरियों को शामिल किया गया था। उसमें मानुषी ने भी भाग लिया था। महामारी से बचने के लिए सभी घरों में रह रहे हैं। ऐसे में मानुषी अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थी। इसके अलावा भी मानुषी अपनी तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए मानुषी छिल्लर के बेहतरीन पांच लुक।
Happy Birthday Manushi Chhillar: पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में भी दिखीं गजब की खूबसूरत, देखें अब तक के बेहतरीन लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मई को अपना जन्मदिन मना रहीं मानुषी ने कुछ दिन पहले ब्लैक एंड व्हाइट एसेमेट्रिक बॉडी हगिंग कपड़ों को पहने तस्वीर पोस्ट की है। ये तस्वीर भी ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
वहीं घर पर ही फोटोशूट की तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ब्लैक लेदर ड्रेस और फ्लोरल थाई हाई बूट्स में तैयार मानुषी खिड़की पर बैठी काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।
मानुषी ने अपने शूटिंग के दिनों की तस्वीर साझा की है। जिसमें वो क्रॉप ऑफ शोल्डर सफेद लैस वाले टॉप के साथ डेनिम ब्लू जींस पहने नजर आ रही हैं। जिसके साथ बड़े हूप्स और ओपन हेयर में वो परफेक्ट फिगर फ्लांट कर रही हैं।
बता दें कि पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के फोटोशूट काफी आकर्षक होते हैं और उनमें वो गजब की खूबसूरत दिखती हैं। बीज रंग के डीप वी प्लंगिंग नेकलाइन वाली शार्ट ड्रेस में उनका लुक कमाल का दिख रहा है। जिसे देख सभी फैन हो जाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on