फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masaba Wedding Look : पिंक लहंगे में गजब की खूबसूरत लगीं मसाबा, शादी में पहनी अपनी मां की ज्वेलरी

Fri, 27 Jan 2023 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

आज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करके सबको चौंका दिया। मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की।

विज्ञापन
Masaba Wedding Look : Masaba Gupta Wear pink lehnga on her wedding see photos of wedding
पिंक लहंगे में गजब की खूबसूरत लगीं मसाबा - फोटो : instagram

Masaba Wedding Look : शादियों के इस सीजन में हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हुई। जिनके वेडिंग लुक को काफी पसंद किया गया था। लोगों ने इस जोड़े पर काफी प्यार लुटाया। इसी क्रम में आज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करके सबको चौंका दिया। मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की। मसाबा से साथ सत्यदीप की भी ये दूसरी शादी है।



कहा जा रहा है कि उनकी शादी में बेहद कम लोग शामिल थे। अब जब उन्होंने शादी की फोटोज शेयर की तो लोग उस पर प्यार बरसा रहे हैं। मसाबा का वेडिंग लुक भी काफी अलग और खूबसूरत है। पिंक कलर के शादी के जोड़े में मसाबा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सत्यदीप भी काफी स्मार्ट लग रहे हैं। मसाबा ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। 

Masaba Wedding Look : Masaba Gupta Wear pink lehnga on her wedding see photos of wedding
आज ही शेयर की फोटोज - फोटो : instagram

आज ही शेयर की फोटोज

मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ''आज सुबह मैंने मेरे शांति के समंदर से शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियां प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे जरूरी स्माइल से भरी होगी। मुझे कैप्शन लिखने में मदद करने के लिए भी शुक्रिया। ये जर्नी बहुत अच्छी होने वाली है।''

Masaba Wedding Look : Masaba Gupta Wear pink lehnga on her wedding see photos of wedding
पिंक लहंगे में लगीं खूबसूरत - फोटो : instagram

पिंक लहंगे में लगीं खूबसूरत

शादी की फोटोज में मसाबा काफी सुंदर लग रही हैं। मसाबा गुप्ता खुद पेशे से सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइनर हैं। ऐसे में शादी पर उन्होंने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया है। इस लहंगे का रंग पिंक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masaba Wedding Look : Masaba Gupta Wear pink lehnga on her wedding see photos of wedding
पहनी थी अपनी मां की ज्वेलरी - फोटो : instagram

पहनी थी अपनी मां की ज्वेलरी

इसके साथ ही ज्वेलरी की बात करें तो मसाबा ने मां नीना गुप्ता की ट्रेडिशन ज्वेलरी शादी पर पहनी। इस पूरे वेडिंग लुक में मसाबा काफी प्यारी लग रहीं थीं।

विज्ञापन
Masaba Wedding Look : Masaba Gupta Wear pink lehnga on her wedding see photos of wedding
दूल्हे राजा भी लगे स्मार्ट - फोटो : instagram


दूल्हे राजा भी लगे स्मार्ट

 दूल्हे राजा सत्यदीप ने भी हाउस ऑफ मसाबा का बर्फी पिंक कलर का कुर्ता और पायजामा पहना। इसके साथ उन्होंने ऊपर से बंडी जैकेट कैरी किया। इस लुक की वजह से वो काफी स्मार्ट लग रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed