अगर आप हमेशा एक जैसे कपड़ों से चिपकी रहती हैं तो टाइम है कुछ नया ट्राई करने का। सलवार. चूड़ीदार जैसे बॉटम वियर अगर आपको बोर करने लगे हैं। तो फेस्टिव सीजन में आप स्कर्ट के साथ कुर्ती को मैच कर सकती हैं। ये ना केवल कंफर्टेबल होगा बल्कि एथिनिक लुक देगा। वहीं आप स्कर्ट के साथ अलग-अलग डिजाइन की कुर्तियों को मैच कर सकते हैं। कुर्ती और स्कर्ट के ये डिजाइन आइडिए जरूर आपने काम आएंगे।
Fashion Tips: कुर्ती को वहीं बोरिंग पायजामे के साथ पहन रहीं तो ट्राई करें स्कर्ट, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप शार्ट कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो स्कर्ट के साथ इसे आसानी से मैच किया जा सकता है। शार्ट कुर्ती के साथ दुपट्टे को भी कैरी किया जा सकता है। ये देखने में अच्छा लगेगा। वहीं इस आउटफिट को आप ईयररिंग्स या चूड़ियों के साथ मैच करें। त्योहारों के सीजन में ये लुक अच्छा लगेगा।
अगर आप किसी खास मौके पर या फिर वेडिंग सीजन में स्कर्ट कैरी करना चाहती हैं तो लांग अनारकली कुर्ते के साथ स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। इसे आप हैवी ज्वैलरी और मनचाही ईयररिंग्स के साथ पेयर करें। साथ में हैवी दुपट्टा इस लुक में चार चांद लगा देगा।
सिंपल स्ट्रेट कुर्ते संग स्कर्ट को मैच कर आप ऑफिस या फिर मार्केट भी पहन सकती हैं। ये फॉर्मल से लेकर कैजुअल दोनों तरीके से काम आते हैं। आप चाहें तो साथ में दुपट्टे के साथ इस लुक को पूरी तरह से ट्रेडिशनल बना सकती हैं।
आप चाहें तो पेप्लम डिजाइन के कुर्ते को बनवाकर उसके साथ स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। हालांकि इस तरह की डिजाइन के साथ आप दुपट्टे को भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही भारी-भरकम ईयररिंग्स इस लुक को कंप्लीट करेगा। फेस्टिवल सीजन में इस तरह के आउटफिट अलग और खूबसूरत दिखते हैं।