फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maternity Wear Shopping Tips: गर्भावस्था के दौरान कपड़े खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना होगी परेशानी

Sun, 24 Aug 2025 05:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 24 Aug 2025 05:00 PM IST
सार

Maternity Wear Shopping Tips: अगर सही मेटरनिटी कपड़े न हों तो महिला को चलने-फिरने से लेकर नींद तक में परेशानी हो सकती है। इसलिए कपड़े खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Maternity Wear Shopping Tips in hindi pregnancy me kaise kapde khareedein
गर्भावस्था के दौरान कपड़े खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Maternity Wear Shopping Tips: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं, ऐसे में कपड़े सिर्फ दिखने के लिए नहीं, बल्कि आराम और सुविधा के लिए भी बेहद जरूरी हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी के समय सही कपड़े चुनना एक सोच-समझ कर किया गया फैसला होना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ आपके मूड और आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को सपोर्ट भी देता है।


कई महिलाएं गर्भावस्था में सामान्य कपड़ों से ही काम चलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन इससे असहजता और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए मेटरनिटी वियर खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

इस लेख में हम बता रहे हैं कि गर्भावस्था में कपड़े खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे शॉपिंग भी स्मार्ट हो और आराम भी पूरी तरह मिले।
Maternity Wear Shopping Tips in hindi pregnancy me kaise kapde khareedein
आरामदायक कपड़े चुनें - फोटो : instagram
 आरामदायक कपड़े चुनें

गर्भावस्था में अपने लिए कपड़े खरीदते समय डिजाइन से ज़्यादा कंफर्ट पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको हमेशा हल्के, सांस लेने योग्य कपड़े जैसे कॉटन पहनें। ज्यादा टाइट कपड़े आपको परेशान कर सकते हैं। इससे आपके बच्चे को भी असर पड़ता है। इसलिए इससे बचें। 


 
Maternity Wear Shopping Tips in hindi pregnancy me kaise kapde khareedein
फ्री साइज या स्ट्रेचेबल फैब्रिक लें - फोटो : instagram
फ्री साइज या स्ट्रेचेबल फैब्रिक लें

गर्भावस्था में पेट का साइज लगातार बढ़ता है। इसलिए हमेशा अपने बढ़ते पेट और शरीर के आकार को ध्यान में रखते हुए ऐसे कपड़े लें जो खिंचाव वाले हों या फ्री साइज में हों। कोशिश करें कि आपका कपड़ा फ्री साइज में हो। कई बार स्ट्रेचेबल कपड़े आपको परेशान कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maternity Wear Shopping Tips in hindi pregnancy me kaise kapde khareedein
फैब्रिक हो ऐसा - फोटो : instagram
 फैब्रिक हो ऐसा 

गर्भावस्था में अपने लिए कपड़े खरीद रही हैं तो उसका फैब्रिक अवश्य चेक करें। इस दौरान हमेशा हल्के और एकदम सॉफ्ट फैब्रिक वाले आउटफिट का चयन करें। रफ टच वाले फैब्रिक आपको उलझन में डाल सकते हैं। इससे आपको ही परेशानी होगी। 

 
विज्ञापन
Maternity Wear Shopping Tips in hindi pregnancy me kaise kapde khareedein
आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर शॉपिंग करें - फोटो : Freepik.com
आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर शॉपिंग करें

ध्यान रखें गर्भावस्था के दिनों में आपके पेट के साथ-साथ शरीर के साइज में भी काफी बदलाव होता है। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़े लें जो आने वाले महीनों में भी फिट आएं, बार-बार शॉपिंग से बचेंगे। वरना एक महीने पहले लिए हुए भी आपको फिट आ जाएं ये जरूरी नहीं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed