फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Designs: मेहंदी के ये खूबसूरत ट्रेंडी डिजाइन हर मौके पर बढ़ाएंगे हाथों की खूबसूरती, देखें तस्वीरें

Tue, 10 May 2022 02:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
Mehndi Designs Photos For Bride And Festivals Season Perfect For Girls Hand
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

Mehndi Designs Photos: लड़कियों के श्रृंगार में मेहंदी का भी खास महत्व है। लड़कियों को मेहंदी लगाना पसंद होता है। शादी का मौका हो या फिर कोई तीज-त्योहार हर मौके पर महिलाएं मेहंदी रचाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। मेहंदी को श्रृंगार की या सुहाग की निशानी भी मानी जाती है। यही वजह है कि शादी के समय दुल्हन अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन लगाती हैं। मेहंदी के लिए लड़कियों के क्रेज को देखते हुए कई तरह के मेहंदी डिजाइन चलन में हैं। साधारण मेहंदी से लेकर बेल, अरेबिक डिजाइन, फ्लोरल डिजाइन मेहंदी, ब्राइडल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। हरे रंग की गीली मेहंदी रचने के बाद हाथों में लालिमा छोड़ जाती है। इन दिनों तो हथेली के साथ ही पैरों में भी मेहंदी लगाने का चलन हो गया है। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली हैं तो दुल्हन की ये ट्रेंडी डिजाइन को अपने हाथों में लगातार खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Mehndi Designs Photos For Bride And Festivals Season Perfect For Girls Hand
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

चित्र वाली मेहंदी डिजाइन 

इन दिनों दुल्हन अपने हाथों पर दूल्हा-दुल्हन के चित्र वाली मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। दूल्हा-दुल्हन की साधारण कलाकृति के अलावा मेहंदी आर्टिस्ट हूबहू तस्वीर भी मेहंदी डिजाइन के जरिए हाथों पर बना सकते हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप अपने हाथों में लगा सकती हैं।

Mehndi Designs Photos For Bride And Festivals Season Perfect For Girls Hand
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

इजहार-ए-मुहब्बत वाली मेहंदी डिजाइन 

मेहंदी के जरिए लड़कियां अपने प्यार का इजहार या कोई संदेश भी दे सकती हैं। ट्रेंड में ऐसी मेहंदी डिजाइन हैं जिसमें किसी तरह का कोई संदेश या बात लिखी होती है। पहले मेहंदी में नाम लिखवाने का चलन था लेकिन अब खूबसूरत फ्लोरल या किसी डिजाइन के बीच में संदेश लिखे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehndi Designs Photos For Bride And Festivals Season Perfect For Girls Hand
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

नाम वाली मेहंदी 

पहले का दौर हो या आज का, मेहंदी में नाम लिखवाने का चलन हमेशा रहता है। महिलाएं अपनी मेहंदी में अपने पार्टनर का नाम लिखवाती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप अपने जीवनसाथी के साथ अपना नाम भी लिखवा सकती हैं। 

विज्ञापन
Mehndi Designs Photos For Bride And Festivals Season Perfect For Girls Hand
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

बैक साइड मेहंदी डिजाइन 

हथेलियों के साथ ही बैक साइड में भी आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनवा सकती हैं। हल्के से लेकर कई बारीक और भरी भरी मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे रचाया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed