{"_id":"67e3b1e0f778573db80e69f4","slug":"men-s-fashion-tips-for-looking-handsome-smart-dikhne-ke-liye-kaise-kapde-pahne-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Men's Fashion: चाहिए 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल तो कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Men's Fashion: चाहिए 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल तो कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:55 PM IST
सार
यदि आप भी 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल चाहते हैं तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। आपकी एक गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
चाहिए 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल तो कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
Men's Fashion: शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा, जो तैयार होते वक्त ये न सोचे कि आज तो उसे सब देखते रह जाएंगे और हर कोई उसकी तारीफ करेगा। लेकिन इसके बावजूद बहुत से लड़के तैयार होते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, कि उनका लुक बिगड़ जाता है। इसलिए लड़कियां अक्सर कह देती हैं कि लड़कों को फैशन सेंस नहीं होता।
यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपनी तारीफ कराना पसंद है तो आपको तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हैंडसम दिखने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप हमेशा महंगे और ब्रांडेड कपड़े ही पहनें। आप सस्ते कपड़ों में कुछ बातों का ध्यान रखकर हैंडसम दिख सकते हैं।
Trending Videos
2 of 7
फिटिंग हो सही
- फोटो : instagram
फिटिंग हो सही
भले ही आज-कल कितना भी लूज फिटिंग के कपड़े पहनने का ट्रेंड है, लेकिन अगर आप मिस्टर हैंडसम का टाइटल जीतना चाहते हैं तो हमेशा सही फिटिंग के कपड़े ही पहनें। सही फिटिंग के कपड़े आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करते हैं। बस ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग ज्यादा टाइट भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
साफ हों कपड़े
- फोटो : instagram
साफ हों कपड़े
आपके कपड़े भले ही महंगे ब्रांड के न हों, लेकिन ये अच्छी तरह से साफ होने चाहिए। महंगे कपड़े भी अगर थोड़े से भी गंदे होंगे तो उनकी वैल्यू कम हो जाती है। इसलिए हमेशा अपने कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करके ही इस्तेमाल करें।
4 of 7
सही से प्रेस हों
- फोटो : instagram
सही से प्रेस हों
कभी भी ऐसे कपड़े न पहनें, जो पूरी तरह से गुजले हुए हों। गुजले हुए कपड़े आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं। हमेशा ऐसे कपड़े पहनें, जिसे आपने सही से प्रेस किया हो। गर्मियों में जो सूती कपड़े पहने जाते हैं, उन्हें हल्का सा पानी डालकर प्रेस करें, ताकि उनमें देर से सिलवटें पड़े।
विज्ञापन
5 of 7
कपड़ों के हिसाब से हों जूते
- फोटो : Adobe Stock
कपड़ों के हिसाब से हों जूते
फुटवियर का चयन हमेशा कपड़ों के हिसाब से ही करना चाहिए। कई बार लड़के कुर्ता पायजामा के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनते है, जिसकी वजह से उनका एथनिक लुक खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।