सब्सक्राइब करें

Holi 2026: ऑफिस की होली पार्टी में दिखें सबसे अलग और डैशिंग, इन लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को करें फॉलो

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 26 Feb 2026 01:01 PM IST
सार

Office Holi Party Outfit Ideas: होली पर ऑफिस पार्टी में लड़के अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में लड़कों के कुछ ट्रेडिंग आउटफिट्स के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज - फोटो : Instagram/@sawangandhiofficial

Ladko ke Liye Outfit Ideas: ऑफिस की होली पार्टी प्रोफेशनल होने के साथ-साथ मौज-मस्ती का एक बेहतरीन मौका होती है, जहां आपको अपने स्टाइल और शालीनता के बीच एक सही संतुलन बनाना होता है। 2026 के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इस बार 'कंफर्ट' और 'डेनिम कपड़ों' का बोलबाला है। लड़कों के लिए सिर्फ एक साधारण सफेद कुर्ता पहनना अब पुराना फैशन हो गया है, इसलिए आइए इस लेख में कुछ नया ट्राई करने के बारे में जानते हैं।



ऑफिस के माहौल को देखते हुए ऐसे कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है जो न केवल आपको भीड़ से अलग दिखाएं, बल्कि रंग खेलने के दौरान आरामदायक भी रहें। चाहे आप पूरी तरह पारंपरिक दिखना चाहें या थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहें, इस साल के ट्रेंड्स हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि इस होली पार्टी में आप अपने 'ग्रूमिंग' और 'आउटफिट' से कैसे सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

Trending Videos
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज (चिकनकारी कुर्ता) - फोटो : Instagram/@sawangandhiofficial

क्लासिक व्हाइट के साथ चिकनकारी का तड़का
सफेद रंग होली का सदाबहार 'सिग्नेचर' है, लेकिन 2026 में चिकनकारी वर्क वाले सफेद कुर्ते सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप इसे क्लासिक पजामे के बजाय नीली डेनिम या 'चिनोस' के साथ पेयर करके एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं। अगर आप शर्ट पहनना चाहते हैं, तो 'व्हाइट लिनन शर्ट' की स्लीव्स को रोल-अप करके पहनें, जो आपको एक कूल और प्रोफेशनल वाइब देगी।


ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के वो 5 लुक्स, जिसे देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज - फोटो : instagram

डेनिम जींस और सफेद शर्ट
डेनिम जींस और सफेद शर्ट का कॉम्बिनेशन एक एवरग्रीन क्लासिक लुक है, जो ऑफिस की होली पार्टी के लिए सबसे अच्छा और स्टाइलिश विकल्प है। अगर आप कुर्ता नहीं पहनना चाहते, तो एक फिटेड व्हाइट लिनन या कॉटन शर्ट चुनें। इसकी स्लीव्स को कोहनी तक रोल-अप कर सकते हैं। यह लुक आपको रिलैक्स्ड और 'डैशिंग' दिखाता है, साथ ही रंगों के साथ यह कंट्रास्ट फोटो में भी बेहतरीन लगता है।


ये भी पढ़ें- Holi Fashion Trends 2026: होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए
 
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
फुट वियर - फोटो : Adobe stock

फुटवियर
सही एक्सेसरीज आपके लुक को साधारण से शानदार बना सकती हैं। धूप से बचने के लिए स्टाइलिश 'एविएटर्स' या 'वेफेयरर्स' सनग्लासेस पहनें और कलाई पर एक वाटरप्रूफ घड़ी जरूर लगाएं। फुटवियर की बात करें तो लेदर के जूतों के बजाय कोल्हापुरी चप्पल या स्टाइलिश 'लोफर्स' पहनें जो गीले होने पर खराब न हों। अपने बालों को रंगों से बचाने के लिए आप एक ट्रेंडी 'बंदना' भी बांध सकते हैं।

विज्ञापन
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज - फोटो : instagram
स्टाइल के साथ सुरक्षा भी जरूरी
ऑफिस की होली में डैशिंग दिखने का सबसे जरूरी चीज है आपका आत्मविश्वास। कपड़ों के चुनाव के साथ-साथ स्किन केयर का भी ध्यान रखें, रंग खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर नारियल तेल जरूर लगाएं। ध्यान रखें ऑफिस पार्टी में आपके कपड़े आपकी पर्सनालिटी को दर्शाते हैं, इसलिए फिटिंग और फैब्रिक का खास ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed