Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Men's Holi Fashion Trends 2026: Stylish Office Party Outfit Ideas and Grooming Tips
{"_id":"699ff6df4a18c9500f0bb268","slug":"men-s-holi-fashion-trends-2026-stylish-office-party-outfit-ideas-and-grooming-tips-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: ऑफिस की होली पार्टी में दिखें सबसे अलग और डैशिंग, इन लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को करें फॉलो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2026: ऑफिस की होली पार्टी में दिखें सबसे अलग और डैशिंग, इन लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को करें फॉलो
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:01 PM IST
सार
Office Holi Party Outfit Ideas: होली पर ऑफिस पार्टी में लड़के अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में लड़कों के कुछ ट्रेडिंग आउटफिट्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज
- फोटो : Instagram/@sawangandhiofficial
Link Copied
Ladko ke Liye Outfit Ideas: ऑफिस की होली पार्टी प्रोफेशनल होने के साथ-साथ मौज-मस्ती का एक बेहतरीन मौका होती है, जहां आपको अपने स्टाइल और शालीनता के बीच एक सही संतुलन बनाना होता है। 2026 के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इस बार 'कंफर्ट' और 'डेनिम कपड़ों' का बोलबाला है। लड़कों के लिए सिर्फ एक साधारण सफेद कुर्ता पहनना अब पुराना फैशन हो गया है, इसलिए आइए इस लेख में कुछ नया ट्राई करने के बारे में जानते हैं।
ऑफिस के माहौल को देखते हुए ऐसे कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है जो न केवल आपको भीड़ से अलग दिखाएं, बल्कि रंग खेलने के दौरान आरामदायक भी रहें। चाहे आप पूरी तरह पारंपरिक दिखना चाहें या थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहें, इस साल के ट्रेंड्स हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि इस होली पार्टी में आप अपने 'ग्रूमिंग' और 'आउटफिट' से कैसे सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज (चिकनकारी कुर्ता)
- फोटो : Instagram/@sawangandhiofficial
क्लासिक व्हाइट के साथ चिकनकारी का तड़का
सफेद रंग होली का सदाबहार 'सिग्नेचर' है, लेकिन 2026 में चिकनकारी वर्क वाले सफेद कुर्ते सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप इसे क्लासिक पजामे के बजाय नीली डेनिम या 'चिनोस' के साथ पेयर करके एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं। अगर आप शर्ट पहनना चाहते हैं, तो 'व्हाइट लिनन शर्ट' की स्लीव्स को रोल-अप करके पहनें, जो आपको एक कूल और प्रोफेशनल वाइब देगी।
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज
- फोटो : instagram
डेनिम जींस और सफेद शर्ट
डेनिम जींस और सफेद शर्ट का कॉम्बिनेशन एक एवरग्रीन क्लासिक लुक है, जो ऑफिस की होली पार्टी के लिए सबसे अच्छा और स्टाइलिश विकल्प है। अगर आप कुर्ता नहीं पहनना चाहते, तो एक फिटेड व्हाइट लिनन या कॉटन शर्ट चुनें। इसकी स्लीव्स को कोहनी तक रोल-अप कर सकते हैं। यह लुक आपको रिलैक्स्ड और 'डैशिंग' दिखाता है, साथ ही रंगों के साथ यह कंट्रास्ट फोटो में भी बेहतरीन लगता है।
फुटवियर
सही एक्सेसरीज आपके लुक को साधारण से शानदार बना सकती हैं। धूप से बचने के लिए स्टाइलिश 'एविएटर्स' या 'वेफेयरर्स' सनग्लासेस पहनें और कलाई पर एक वाटरप्रूफ घड़ी जरूर लगाएं। फुटवियर की बात करें तो लेदर के जूतों के बजाय कोल्हापुरी चप्पल या स्टाइलिश 'लोफर्स' पहनें जो गीले होने पर खराब न हों। अपने बालों को रंगों से बचाने के लिए आप एक ट्रेंडी 'बंदना' भी बांध सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऑफिस में होली पर ऑउटफिट आइडियाज
- फोटो : instagram
स्टाइल के साथ सुरक्षा भी जरूरी
ऑफिस की होली में डैशिंग दिखने का सबसे जरूरी चीज है आपका आत्मविश्वास। कपड़ों के चुनाव के साथ-साथ स्किन केयर का भी ध्यान रखें, रंग खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर नारियल तेल जरूर लगाएं। ध्यान रखें ऑफिस पार्टी में आपके कपड़े आपकी पर्सनालिटी को दर्शाते हैं, इसलिए फिटिंग और फैब्रिक का खास ध्यान रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।