{"_id":"61bffcf21b5905738d4ef8c8","slug":"mens-fashion-tips-check-pattern-must-include-in-wardrobe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: इस तरह की शर्ट के साथ हैंडसम दिखेंगे पुरुष. बस रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: इस तरह की शर्ट के साथ हैंडसम दिखेंगे पुरुष. बस रखें इन बातों का ध्यान
लड़के ज्यादातर अपनी ग्रूमिंग के लिए किसी टिप्स को तवज्जो नहीं देते। लेकिन कई बार इन्हें भी हैंडसम दिखने के लिए सही सलाह की जरूरत होती है। जींस टीशर्ट, शर्ट और पैंट। लड़कों के लिए इन कपड़ों में भी ढेर सारी वैराइटी आती है। लेकिन ज्यादातर ये वहीं पहनना पसंद करते हैं जो इन्हें आसानी से पसंद आ जाए। लेकिन अगर आप अपने लुक में बदलाव चाहते हैं तो प्लेन और लाइनिंग वाली शर्ट वगैरह को छोड़कर चेक्स पैटर्न की शर्ट को ट्राई करें। ये कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही लुक में शानदार दिखेगी। बस इसे लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो बातें जो चेक्स पैटर्न की शर्ट पहनते समय ध्यान में रखनी चाहिए।
2 of 5
shirt
- फोटो : instagram
चेक वाली शर्ट का चुनाव करते समय उसके पैटर्न का ख्याल रखना जरूरी है। जैसे कि छोटे चेक्स वाली शर्ट फॉर्मल लुक में फबती है तो वहीं बड़े चेक्स आप कैजुअल लुक के लिए ट्राई कर सकते हैं।
3 of 5
shirt
- फोटो : social media
अगर आप अपने रोज के लुक में कुछ बदलाव चाहते हैं तो चेक्स पैटर्न की शर्ट का चुनाव करें। क्योंकि चेक्स एक बोल्ड पैटर्न में गिना जाता है। जिसे बहुत ही कम पुरुष पहनना चाहते हैं। हालांकि इसमें ढेर सारी वैराइटी होती है और आप आसानी से अपने व्यक्तित्व के हिसाब से सही पैटर्न का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप काफी फॉर्मल लुक में रहना पसंद करते हैं तो छोटे चेक्स आपको सूट करेंगे। वहीं डिनर डेट या फिर पार्टी के लिए बड़े चेक्स जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shirt
शर्ट लेते समय उसके फैब्रिक का खास ख्याल रखें। बड़े पैटर्न में बने चेक्स लड़के शर्ट के साथ पहनना पसंद करते हैं। वहीं इसे बंद बटन करके भी पहना जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
shirt
- फोटो : social media
सही रंगो का चुनाव कर आसानी से हैंडसम दिखा जा सकता है। चेक वाली शर्ट में अगर आप लाइट शेड पसंद करते हैं तो ये आपको फॉर्मल लुक देगा। वहीं डार्क कलर की शर्ट कूल लुक देने का काम करता है। हालांकि बड़े चेक्स और डार्क कलर की शर्ट भी हैंडसम लुक देने का काम करती है। तो अगली बार शर्ट का चुनाव करते समय चेक्स पर हाथ आजमाएं। हर किसी का ध्यान बस आप पर ही होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।