फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन का जलवा: 'मेट गाला' में इन परिधानों ने खींचा सबका ध्यान, अभिनेत्रियों के मेकअप पर भी टिकी लोगों की निगाहें

Tue, 14 Sep 2021 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Sep 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
MET GALA 2021 Red Carpet Celebrity Dresses and Looks in Fashion Event
मेट गाला 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

कोरोना महामारी के बाद न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का आयोजन हुआ, जिसमें सेलेब्स ने अपने फैशन स्टाइल से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सेलेब्स ने अपने खूबसूरत ऑउटफिट के साथ रेड कारपेट पर ग्रैंड एंट्री की तो उनके लुक और जबरदस्त मेकअप पर सबकी निगाहें टिक गईं। कई सेलेब्स अतरंगी परिधान कैरी करके आये तो कई ऐसी भी एक्ट्रेस रहीं, जिनके लुक्स की खूब तारीफ हो रही है। अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस फैशन इवेंट में अभिनेत्रियों ने अपने लुक्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। ऊपर से नीचे तक अभिनेत्रियां देखने में ग्लैमरस और बोल्ड लगीं। किसी ने पूरे सफेद परिधान पर डार्क ब्लैक आई मेकअप लगाया, तो किसी ने ढेरों फूलों से सजी ड्रेस कैरी की। वैसे तो इस फैशन इवेंट में कई दिग्गज शामिल हुए लेकिन हम आपको उन अभिनेत्रियों के लुक्स के बारें में बताने जा रहें हैं, जो खूबसूरत ड्रेस और मेकअप की वजह से बेहद आकर्षक लग रहीं थी।  

MET GALA 2021 Red Carpet Celebrity Dresses and Looks in Fashion Event
मेट गाला 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

निक्की टुटोरिअल्स ने ब्लू कलर की लॉन्ग ड्रेस पहन रखी हुई है। इस ड्रेस को रंग बिरंगे फूलों सजाया गया है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड क्राउन कैरी किया हुआ है, जिसपर कई सारे फूल लगे हुए हैं। उनके मेकअप की बात करें तो बेहद खूबसूरत आई मेकअप लिया हुआ है। वो इस ड्रेस और मेकअप के साथ बेबी डॉल वाला लुक दे रही हैं।

MET GALA 2021 Red Carpet Celebrity Dresses and Looks in Fashion Event
मेट गाला 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

बिली ने पीच कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया हुआ है। उनका ये लुक ग्लैमरस लग रहा है। डीप नेक और लॉन्ग लेंथ वाले इस गाउन के साथ बिली के ब्लोंड हेयर स्टाइल उनके लुक को कम्प्लीट कर रही है। डार्क आई मेकअप और रेड लिपस्टिक से उनका लुक खिल उठा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MET GALA 2021 Red Carpet Celebrity Dresses and Looks in Fashion Event
मेट गाला 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

प्रतिष्ठित सुपरमॉडल इमाम ने मेट गाला में अपने यूनिक आउटफिट से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गोल्डन जम्पसूट कैरी किया है, इसमें टॉप स्ट्रैपलेस है और प्लाजो पैंट पेयर हैं। उसके ऊपर फेदर ओवर स्कर्ट अलग लुक दे रही है। इमाम ने फेदर का बड़ा सा मैचिंग हेडपीस कैरी कर रखा है, जो किसी सूरज की तरह उनके सिर पर नजर आ रहा है। जॉ-ड्रॉपिंग एक्सेसरीज़ कैरी की है। 

विज्ञापन
MET GALA 2021 Red Carpet Celebrity Dresses and Looks in Fashion Event
मेट गाला 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

लिली ने पिंक सेमी सीर गाउन कैरी किया है, जो बड़े बड़े फूलों से कवर हैं। उन्होंने सिल्वर स्ट्रैपी हील्स पहन रखी है। डायमंड चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स कैरी किया हुआ है। उन्होंने अपने बालों को बीच की मांग निकाल कर सिंपली खुले छोड़ा हुआ है। लिली का मेकअप बेहद मोहक लग रहा है। पिंक लिपस्टिक के अलावा उन्होंने आई मेकअप किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed