फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीरा का ये फॉर्मल लुक है बेहद खास, लग रही हैं एकदम क्लासी

Fri, 16 Apr 2021 08:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
mira kapoor is looking elegant in formal look in hindi
मीरा अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं - फोटो : instagram

मीरा कपूर को एक समय लोग शाहिद कपूर की पत्नी के रूप में ही जानते थे लेकिन आज मीरा ने बॉलीवुड में अपनी खुद की पहचान बना ली है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद मीरा अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। साथ ही वे अपने लुक के कारण भी प्रशंसकों को बहुत अच्छी लगती हैं। हाल ही में मीरा ने एक तस्वीर डाली है जिसमें वे फॉर्मल आउटफिट में तैयार दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मीरा का यह क्लासी लुक।  

 

mira kapoor is looking elegant in formal look in hindi
मीरा कपूर का खूबसूरत आउटफिट - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
मीरा ने क्रीम कलर की ट्राउजर्स के साथ क्रॉप स्टाइल का जैकेट पहन रखा है। यह जैकेट हॉफ स्लीव्स का है और इसमें आगे की तरफ दो वुडन बटन हैं। ट्राउजर स्ट्रेट फीटिंग की है। बैकग्राउंड में एक बड़ी से तस्वीर लगी है और काले रंग की एक कुर्सी रखी है। 

mira kapoor is looking elegant in formal look in hindi
गोल्डन चेन वाली गोल डायल की घड़ी है - फोटो : social media

हाथ में है घड़ी
मीरा कपूर ने बहुत लाइट एसेसरीज पहनी हैं। उनके हाथ में एक गोल्डन चेन वाली गोल डायल की घड़ी है, एक अंगुठी है। गले में उन्होंने एक पतली सी चेन डाली हुई है। साथ ही पैरों में आउटफिट से मिलते- जुलते रंग की हील्स पहनी हैं। हाथ और पैरों के नाखून में हल्के रंग की नेलपेंट लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mira kapoor is looking elegant in formal look in hindi
बालों की हाइलाइट्स बहुत आकर्षक दिखाई दे रही हैं - फोटो : instagram

बालों में है हाइलाइट्स
मीरा ने अपने बालों को एक तरफ से आगे की और कर रखा है। इस वजह से बालों की हाइलाइट्स बहुत आकर्षक दिखाई दे रही हैं। आंखों में आई लाइनर लगाने के साथ ही लाइट शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। मीरा इस तस्वीर में सामने की ओर पोज देते हुए अपने दाईं तरफ देख रही हैं। 

 

विज्ञापन
mira kapoor is looking elegant in formal look in hindi
मीरा कपूर के प्रशंसक - फोटो : instagram
प्रशंसक ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते
मीरा कपूर के प्रशंसकों की कमी नहीं है लेकिन शाहिद के प्रशंसकों के रूप में उनके पास प्रशंसकों की संख्या और भी बढ़ गई है। जहां इस तस्वीर पर कई लोगों ने उन्हें हॉट स्टफ, खूबसूरत कहा है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें भाभीजी कहते हुए भी तरह-तरह के कमेंट किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed