फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा के बाद मीरा राजपूत ने पहनी साड़ी ड्रेस, जन्मदिन पर दिखा गॉर्जियस अवतार

Wed, 09 Sep 2020 03:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Sep 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
mira kapoor looks gorgeous in saree dress in her birthday celebration at home
mira rajput - फोटो : instagram

कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा ने साड़ी गाउन में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर साड़ी का नया लुक सामने आया है। दरअसल, अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए तैयार मीरा राजपूत हॉट साड़ी ड्रेस में नजर आईं। जिसे देख फैंस हैरान हैं। गॉर्जियस साड़ी ड्रेस में मीरा कपूर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वैसे साड़ी लुक की कई सारी ड्रेस इंडोवेस्टर्न लुक में काफी पसंद की जाती हैं। जिसमें प्री ड्रेप साड़ी से लेकर साड़ी गाउन, साड़ी पैंट तक शामिल हैं। वहीं अब साड़ी ड्रेस में मीरा राजपूत का लुक कहर ढाने के लिए काफी है। 

mira kapoor looks gorgeous in saree dress in her birthday celebration at home
mira rajput - फोटो : instagram

दरअसल, अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए तैयार मीरा राजपूत ने ये गॉर्जियस साड़ी ड्रेस पहनी थी। मीरा की ये ड्रेस अबस्ट्रैक्ट डुअल प्रिंट हैंड माइक्रोप्लीटे़ड है, जिसे डिजाइनर शासा एंड किन्नी ने डिजाइन किया है। वन शोल्डर इस ड्रेस को ब्रालेट के साथ फिट किया गया है। वहीं इसके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए एडजस्टेबल स्लीव के साथ कंप्लीट किया गया है। मल्टीकलर की ये ड्रेस सिल्क कॉटन के फैब्रिक में है। 

mira kapoor looks gorgeous in saree dress in her birthday celebration at home
mira rajput - फोटो : instagram

वहीं शाहिद कपूर की खूबसूरत वाइफ मीरा राजपूत इस ड्रेस में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इस ड्रेस का सेलेक्शन भी काफी शानदार है। वैसे शासा एंड किन्नी की इस डिजाइनर ड्रेस की कीमत भी काफी खास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mira kapoor looks gorgeous in saree dress in her birthday celebration at home
mira rajput - फोटो : instagram

हालांकि मिसेज शाहिद कपूर होने के नाते मीरा के लिए ये रकम बिल्कुल भी ज्यादा नही हैं। दरअसल, कॉटन सिल्क फैब्रिक की ये ड्रेस एक वेबसाइट के मुताबिक 20 हजार रुपये की है। 

विज्ञापन
mira kapoor looks gorgeous in saree dress in her birthday celebration at home
- फोटो : instagram

वैसे ये कोई पहली बार नही है जब मीरा राजपूत का गॉर्जियस लुक फैंस देख रहे हैं। वो शादी के बाद से हर बार अपने शानदार फैशन से्स से फैंस को हैरान करती हैं। मीरा भले ही बॉलीवुड में काम नहीं करती हैं लेकिन वो किसी फैशनिस्टा से कम नही हैं और हर बार अपने लुक्स से हीरोइनों को मात देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed