फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय और मीरा राजपूत ने पहन लिए एक जैसे कपड़े, देखें किसका लुक है जबरदस्त

Tue, 08 Mar 2022 01:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
mira rajput and mouni roy wears the same tube top with ruffle skirt worth 9k who look better
mira rajput, mouni roy - फोटो : instagram

फिल्मी दुनिया के सितारे कई मौकों पर एक जैसे कपड़ों में नजर आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ मौनी रॉय और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ। फैशन और स्टाइल के मामले में वैसे तो दोनों का ही अंदाज जुदा है। लेकिन लगता है ये आउटफिट दोनों की ही विशलिस्ट में शामिल था। तभी तो बेहद खास मौके के लिए मौनी रॉय और मीरा राजपूत ने इस आउटफिट को चुना।

mira rajput and mouni roy wears the same tube top with ruffle skirt worth 9k who look better
mouni roy - फोटो : instagram

दरअसल, आउटिंग के लिए निकली मौनी रॉय अपने पति के साथ स्पॉट हुईं। जहां पर मौनी ने रफल स्कर्ट के साथ ट्यूब टॉप पहना हुआ था। पति सूरज नांबियार के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं मौनी इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौनी ने इस आउटफिट को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ मैच किया था। वहीं उनका ये लुक डेट नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।

mira rajput and mouni roy wears the same tube top with ruffle skirt worth 9k who look better
mira rajput - फोटो : instagram

मौनी रॉय ने जहां इस ट्यूब टॉप और रफल स्कर्ट को डेट नाइट के लिए चुना था। तो वहीं दूसरी तरफ मीरा राजपूत ने इस चिक ड्रेस को पति शाहिद कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए पहना था। पार्टी की तस्वीरें मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। वहीं इस ड्रेस को मीरा ने भी मिनिमम एक्सेसरीज के साथ ही मैच किया था। जबकि अपने बेसिक मेकअप में मीरा खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mira rajput and mouni roy wears the same tube top with ruffle skirt worth 9k who look better
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी रॉय और मीरा राजपूत की वॉर्डरोब में शामिल ये ड्रेस फैशन लेबल जारा की है। जो कि इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। रफल्ड लिनेट ट्यूब टॉप की कीमत जहां 2,990 रुपये है। तो वहीं ये प्रिंटेड लिनेन स्कर्ट 5,990 रुपये की है। 8,980 रुपये कीमत का ये लिनेन ट्यूब टॉप स्कर्ट का सेट है। 

विज्ञापन
mira rajput and mouni roy wears the same tube top with ruffle skirt worth 9k who look better
mira rajput - फोटो : instagram

मौनी ने जहां इस आउटफिट को ब्लैक स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया था। तो वहीं बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक में उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था। जबकि मीरा राजपूत ने इस आउटफिट को गोल्डन हूपू ईयररिंग्स के साथ ड्यूई बेस मेकअप के साथ पूरा किया था। वहीं विंग्ड आईलाइनर और न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed