{"_id":"603e24362103fa4b966da6fd","slug":"mira-rajput-in-wrapped-mini-print-short-dress-perfect-for-summer-outing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोल होने के बाद भी मीरा राजपूत ने एक बार फिर पहन लिए छोटे कपड़े, लग रहीं है बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ट्रोल होने के बाद भी मीरा राजपूत ने एक बार फिर पहन लिए छोटे कपड़े, लग रहीं है बेहद खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर की पत्नी स्टाइल के मामले में किसी बीटाउन हसीनाओं से कम नही हैं। उनकी हर स्टाइल पर फैशन लवर्स की नजर जमी रहती है। ऐसा हो भी क्यों ना शादी के बाद से ही वो कुछ ऐसे आउटफिट्स में नजर आती हैं कि बस लोग देखते ही रह जाती हैं। वहीं मीरा की यहीं स्टाइल फैंस को भी खासा पसंद आती है। वेस्टर्न से लेकर एथिनिक कपड़ों में उनका चुनाव काफी ट्रेंडी और अलग सा होता है। हालांकि कई मौके ऐसे भी आए जब मीरा राजपूत को उनके ग्लैमरस लुक के लिए ट्रोल किया गया। हालांकि मीरा के ऊपर इन बातों का ज्यादा असर नहीं होता। तभी तो मौका मिलते ही वो अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को रूबरू करवाती रहती हैं।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
ऐसा ही कुछ देखने को मिला मीरा राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर, जहां उन्होंने अपने ऐड का वीडियो साझा किया है। इस ऐड में मीरा शानदार शार्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। फुल पफी स्लीव के साथ वी नेकलाइन और वेस्टलाइन के नीचे की ओर इस ड्रेस में रफल की डिजाइन बनी है। वहीं साइड से फ्रिल भी लगा हुआ है। मीरा ने इस शानदार शार्ट ड्रेस को अपने एलिगेंट मेकअप से कंप्लीट लुक दिया है।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं यलो एंड लाइट ब्लू शेड के फ्लोरल प्रिंट वाली इस ड्रेस को मीरा ने डिजाइनर पल्लवी सिंघी के कलेक्शन से चुना है। जिसके साथ हमेशा की तरह मीरा मिनिमम एक्सेसरीज और सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। जिसे फैशन एक्सपर्ट काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा राजपूत अपना खास फैशन सेंस रखती हैं। पिछले दिनों अपने सहेली की शादी के लिए रेडी उनका लुक जमकर वायरल हुआ था। पर्पल रंग के लहंगे में तैयार मीरा का लुक हर किसी को पसंद आ रहा था। जबकि शिफॉन की साड़ी में मीरा आकर्षक नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं कई मौके ऐसे भी आए जब मीरा को उनकी शार्ट ड्रेस के लिए ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल किया। इवेंट के मौके पर पति शाहिद कपूर के साथ शार्ट स्कर्ट और ब्लेजर पहने उनकी तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने जमकर कमेंट किया था। हालांकि मीरा अक्सर ही अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से सबकी बोलती बंद कर देती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।