{"_id":"6049fe1f8ebc3ed37a204540","slug":"mira-rajput-shimmery-stripe-saree-for-friends-wedding-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा राजपूत का दिखा सा़ड़ी वाला प्यार, शिमरी लुक में कर लिया हर किसी को 'इंप्रेस'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मीरा राजपूत का दिखा सा़ड़ी वाला प्यार, शिमरी लुक में कर लिया हर किसी को 'इंप्रेस'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saree
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों दोस्तों की शादियां अटेंड करने में व्यस्त हैं। इसके साथ ही उनका स्टाइलिश लुक भी फैंस को देखने को मिल रहा है। एक के बाद हर बार वो कुछ ऐसे अंदाज में दिखती हैं कि हर कोई बस उनकी तारीफ ही करता है। हाल ही में मीरा ने सोशल मीडिया पर दोस्त की शादी के फंक्शन की तस्वीर पोस्ट की है।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
जिसमे वो दो सहेलियों के साथ खड़ी पोज दे रही हैं। जिसमे मीरा का लुक सबसे ज्यादा आकर्षक दिख रहा है। मल्टी कलर स्ट्राईप वाली सितारों से सजी साड़ी में मीरा पोज दे रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पर्पल शेड का शिमरी ब्लाउज मैच किया है। वहीं हमेशा की तरह मीरा सिंपल मेकअप और हेयर डू में नजर आईं।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
स्मोकी आईज और न्यूड ब्राउन शेड के लिपकलर के साथ मीरा मैट बेस मेकअप किए दिखीं। वहीं साइड पार्टीशन हेयर डू के सात मीरा ने एक्सेसरीज के नाम पर बस ईयररिंग्स ही पहन रखी थी। जिसमे उनका लुक आकर्षक नजर आ रहा था। वहीं मीरा अपनी सहेलियों के साथ खड़े पोज दे रही थीं। बता दें कि मीरा राजपूत की ये साड़ी सब्यसााची के खास कलेक्शन से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा का ये लुक उन लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो आने वाली शादियों में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश टच चाहती हैं। वहीं मीरा के फैंस आने वाले समय में मीरा के वेडिंग आउटफिट को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram: @mira.kapoor
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मीरा अपनी सहेली की वेडिंग में गेस्ट बनीं नजर आ रही थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। सिल्वर गाउन से लेकर पर्पल लहंगे तक में मीरा का एलिगेंट लुक सुर्खियों में था। वहीं पीला साड़ी में सिंपल लुक हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।