{"_id":"5b2b4f484f1c1b6a4d8b7aee","slug":"miss-india-2018-anukreethy-vas-first-statement-after-wearing-the-crown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया 2018 बनते ही बोलीं अनुकृति वास, 17 साल में सपना पूरा, मां को दिया सारा क्रेडिट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मिस इंडिया 2018 बनते ही बोलीं अनुकृति वास, 17 साल में सपना पूरा, मां को दिया सारा क्रेडिट
Thu, 21 Jun 2018 12:54 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 साल की अनुकृति के लिए 19 जून 2018 बेहद खास रहा था। इस प्रतियोगिता में 29 कंटेस्टेंट को हराकर वह देश की सबसे सुंदर महिला बनीं। इससे पहले उन्होंने मिस तमिलनाडू 2018 का खिताब जीता था। अनुकृति ने ताज पहनने के बाद अपना अनुभव बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह मिस इंडिया 2018 बन चुकी हैं। काफी लंबे समय से वह इसका सपना देख रही थीं। वह इस बेहतरीन समय को जीना चाहती थीं। उन्होंने हर दिन इस ताज को छूने की चाह रखी थी और अब ये उनका हो चुका है।
2 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
अनुकृति ने आगे कहा- '17 साल बाद मानुषी इस ताज को भारत लेकर आई हैं और अब मैं ये नहीं चाहती हूं कि ये कहीं भी जाए। यह भारत में ही रहना चाहिए।' अनुकृति ने बताया कि ऐश्वर्या राय बच्चन को पहली बार जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहनते हुए देखा था तो उसी समय ये फैसला कर लिया था कि वह भी एकदिन ऐसे ही ताज पहनेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पहली बार तमिलनाडु ने मिस इंडिया का खिताब जीता है यह उनके लिए काफी गर्व की बात है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपनी मां को देते हुए कहा कि इस जीत के पीछे 100 प्रतिशत उनकी मां ही हैं। उन्होंने ही अनुकृति का हौसला बढ़ाया ताकि वह मजबूती के साथ आगे बढ़ सकें।
3 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
आपको बता दें कि कॉम्पिटीशन की फर्स्ट रनरअप हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी और सेकेंड रनरअप आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं। दोनों से अनुकृति को काफी टफ कॉम्पिटीशन मिला लेकिन फाइनल राउंड में वह बाजी मारने में कामयाब रहीं। आइए जानते हैं उनसे पूछे गये सवाल के बारे में जिसका स्मार्टली जवाब देकर वह देश की सबसे खूबसूरत महिला बन गई। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अनुकृति से पूछा गया था, "कौन बेहतर टीचर है? सफलता या असफलता?"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
अनुकृति ने बहुत ही खूबसूरती से इसका जवाब दिया। अनुकृति ने कहा- 'मैं असफलता को बेहतर टीचर मानती हूं, क्योंकि जब आपको जिंदगी में लगातार सफलता मिलती है तो आप उसे पर्याप्त मान लेते हैं और आपकी तरक्की वहीं रुक जाती है।' अनुकृति ने आगे कहा, 'जब आप असफल होते हो तो तो आपको प्रेरणा मिलती है कि आप सफलता मिलने तक लगातार मेहनत करते रहें।मेरी मां के अलावा कोई नहीं था, जो मेरे समर्थन में खड़ा हो, आलोचना और असफलता, जिसने मुझे इस समाज आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बनाया।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।