Monsoon Fashion Tips: मई-जून की भीषण गर्मी के बाद कई जगह हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। जिस गर्मी में पारा 50 के पार जा रहा था, अब उसमें गिरावट आने से लोगों ने चैन की सांस ली है। बारिश का मौसम अपने साथ यहां गर्मी से राहत लेके आता है, वहीं कई तरह के स्किन संबंधी परेशानियां भी लेकर आता है। ऐसे में बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को ये चिंता सताती रहती है कि वो कैसे कपड़े पहनें, जिससे उन्हें परेशानी न हो।
Monsoon Fashion Tips: मानसून आने से पहले ही अपने कलेक्शन में शामिल करें ऐसे कपड़े
अगर आप बारिश के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो अपने कलेक्शन में खास तरह के कपड़े जरूर शामिल करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइट कपड़ों से रहें दूर
इस मौसम में कभी टाइट कपड़े तो बिल्कुल न पहनें। ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा टाइट कपड़े पहनेंगे तो ये शरीर पर खुजली की परेशानी पैदा कर सकते हैं। जब बारिश होती है, तो टाइट कपड़े आपके शरीर में चिपकने लगेंगे, जो देखने में भी अजीब लगता है और इससे कई स्किन संबंधी परेशानियां भी जन्म लेती हैं।
फैब्रिक का रखें ध्यान
गर्मी के इस मौसम में कपड़े पहनते वक्त उसके फैब्रिक का जरूर ध्यान रखें। बारिश में ऐसे फैब्रिक के ही कपड़े पहनें जो पसीना आने पर शरीर से चिपकें नहीं। खासतौर पर नायलॉन के कपड़े इस मौसम में काफी फायदा पहुंचाएंगे। इसके साथ ही आप चाहें तो शिफॉन फैब्रिक के भी कपड़े इस मौसम में कैरी कर सकते हैं।
स्किन फिट जींस की जगह पहनें लूज फिट जींस
गर्मी और सर्दी के मौसम में स्किन फिट जींस कैरी करना पसंद करते हैं, लेकिन बारिश में जींस पहनना दिक्कत पैदा कर सकता है। कोशिश करें कि इस मौसम में लूज फिट लोअर ही पहनें। अगर जींस पहनना ज्यादा पसंद है तो भी स्किन टाइट जींस न पहनें।
पारदर्शी कपड़ों से रहें दूर
भले ही बारिश के मौसम में लोग हल्के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं लेकिन आप ध्यान रखें कि ये पारदर्शी न हों। पारदर्शी कपड़े पानी में भीगने के बाद भद्दे दिख सकते हैं।